ISRO का 2021 का पहला मिशन सक्सेस, 18 सैटेलाइट अतंरिक्ष में भेजकर रच दिया इतिहास

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(ISRO) रविवार को अपने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV) के जरिए अंतरिक्ष में 19 उपग्रह लॉन्च किया। इसमें ब्राजील और अमेरिका के उपग्रह भी शामिल हैं। इनकी लॉन्चिंग आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोट स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर(SDSC) से हुई।

Asianet News Hindi | Published : Feb 28, 2021 1:47 AM IST / Updated: Feb 28 2021, 10:52 AM IST

श्रीहरिकोटा, आंध्रप्रदेश. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) ने एक और नया इतिहास रच दिया है। ISRO ने रविवार को अपने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV) के जरिए अंतरिक्ष में 19 उपग्रह लॉन्च किए। इसमें ब्राजील और अमेरिका के उपग्रह भी शामिल हैं। इनकी लॉन्चिंग आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोट स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर(SDSC) से हुई। शनिवार सुबह करीब 8.45 बजे से लॉन्चिंग की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी थी। यह जानकारी इसरो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी-सी51 को लॉन्च किया गया.  PSLV-C51 अमेजोनिया-1 और दूसरे 18 सैटेलाइट को लेकर अंतरिक्ष में गया है।

जानें  पूरी बात

 

 

 

Share this article
click me!