
नई दिल्ली। नौसेना (Indian Navy) के अगले प्रमुख वाइस एडमिरल (vice Admiral) आर हरि कुमार (R.Hari Kumar) होंगे। केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति पर मुहर लगा दी है। वर्तमान चीफ एडमिरल करमबीर सिंह (Karambir Singh) के रिटायर होने के बाद आर हरि कुमार नए चीफ होंगे। वह 30 नवम्बर को रिटायर हो रहे हैं। होने वाले नए नेवी चीफ अभी पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ हैं।
दो अन्य नियुक्तियों को भी हरी झंडी
केंद्र सरकार ने दो और नियुक्तियां की हैं। वरिष्ठ IPS अधिकारी शीलवर्धन सिंह (Sheelvardhan Singh) को CISF और अतुल करवाल (Atul Karwal) को NDRF का प्रमुख नियुक्त किया गया है।
बिहार कैडर के आईपीएस हैं शीलवर्धन सिंह
बिहार कैडर (Bihar Cadre) के 1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी शीलवर्धन सिंह वर्तमान में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में विशेष निदेशक हैं। उनका कार्यकाल अगस्त 2023 तक होगा।
अतुल करवाल हैं गुजरात कैडर के अधिकारी
नए एनडीआरएफ चीफ अतुल करवल गुजरात कैडर (Gujarat Cadre) के 1988 बैच के IPS अधिकारी हैं। करवाल को दो साल की अवधि के लिए पद को अस्थायी रूप से डीजी के स्तर पर अपग्रेड करके एनडीआरएफ का महानिदेशक (Director General) नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद (Sardar Vallabh Bhai Patel National Police Academy, Hyderabad) में निदेशक (Director) के रूप में कार्यरत हैं।
इसे भी पढ़ें:
Pakistan की यात्रा पर जाएंगे Taliban सरकार के विदेश मंत्री, China और India दोनों हुए alert
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.