
कोलकाता. देश में नए साल 2020 की शर्मनाक शुरुआत हुई है। पश्चिम बंगाल में नववर्ष की रात जमकर पार्टी और हुड़दंग का माहौल था जिसमें दो महिलाओं के साथ गैंगरेप की खबर सामने आई है। ये खबर सुन हर किसी के पैरों तले जमीं खिसक गई है। उत्तर 24 परगना जिले के दत्तपुकुर में घर में घुसकर एक महिला के साथ 5 लोगों ने गैंगरेप किया। इनमें से 3 आरोपी युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
नए साल की रात को लोगों ने अपने घरों की खिड़कियां-दरवाजे बंद किए हुए थे। हुड़दंग और नशे में धुत्त शुहदों की वजह से लोगों ने घरों से बाहर निकला मुनासिब न समझा। ऐसे में किराए के मकान में रह रही एक महिला से नशे में धुत्ते 5 लड़कों ने गैंगरेप किया। इतना ही नहीं जब मकान मालिक ने पीड़िता को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे भी पीट दिया।
जमानत पर बाहर था मर्डर का आरोपी
पकड़े गए आरोपियों के नाम रतन दास, सौगत सरकार और मृणाल विश्वास है। तापस बामनगाछी के बहुचर्चित सौरभ चौधरी हत्याकाण्ड का आरोपी है। 5 साल जेल में बंद रहने के बाद लगभग 8 महीने पहले जमानत पर बाहर निकला था। जेल से बाहर आने के बाद फिर से इलाके में सक्रिय था। पीडि़ता अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
दूसरी घटना ने भी मचा कोहराम
दो जिलों में दो महिलाओं के साथ गैंगरेप किया गया। शहर के एक और जिले में दूसरी घटना सामने आई। उत्तर दिनाजपुर के कलियागंज में कामकाजी महिला के साथ रात में दो बार गैंगरेप किया गया। पुलिस ने बताया कि महिला होटल से काम कर घर लौट रही थी। दो युवकों ने उसे अगवा कर जबरन शराब पिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया। उसके बाद दोबारा अन्य दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
बेहोशी की हालत में मिली बेटी
देर रात कर जब महिला घर नहीं लौटी तब उसकी मां ने खोजबीन शुरू की। बेहोशी की हालत में उसने अपनी बेटी को पाया। इस संबंध में पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया और बाकी की तलाश में जुटी है। दोनों ही घटनाओं को लेकर लोगों में भारी रोष है। लोगों ने आरोपियों को खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.