न्यूयार्क के Times Square पर राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण, जानें कहां कैसी है तैयारी

Published : Jan 08, 2024, 09:45 AM IST
times square

सार

अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस इवेंट के लिए भारत ही नहीं पूरी दुनिया के राम भक्त उत्साहित हैं। देश में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। 

Ram Temple Consecration. अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उत्साह देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो न्यूयार्क के प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर पर भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा भी भारतीय दूतावासों और कांसुलेट में राम मंदिर की लाइव स्ट्रीमिंग की जानी है।

दिल्ली के 14,000 मंदिरों में लाइव स्ट्रीमिंग

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए देश में जगह-जगह लाइव स्ट्रीमिंग की तैयारी की गई है। अकेले दिल्ली के ही 14,000 मंदिरों में राम मंदिर इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। बीजेपी के टेंपल सेल चेयरमैन करनैल सिंह ने यह जानकारी शेयर की है। उन्होंने कहा कि हर मंदिर पर कम से कम 200 लोग मौजूद रहेंगे। हमें उम्मीद है कि दिल्ली से ही करीब 30 लाख लोग इस कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे।

1 लाख दिए जलाने की है योजना

बीजेपी नेता ने बताया कि लाइव स्ट्रीमिंग के अलावा हम करीब 1 लाख 8 हजार दिए भी जलाएंगे। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम होगा। दिल्ली-करनाल रोड पर स्थित खाटू श्याम मंदिर से 20 जनवरी को बाइक रैली निकाली जाएगी। हम सभी मंदिर के पुजारियों तक पहुंचेंगे और यह कार्यक्रम 17 जनवरी से स्टार्ट हो जाएगा। दिल्ली के 14,000 मंदिरों के पुजारियों तक अक्षत पहुंचाने का काम किया जाना है। दिल्ली में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम जागरूकता के लिए 1000 यूनिपोल्स पर बैनर पोस्टर लगाए जाएंगे। इसकी बुकिंग कर ली गई है।

जेल के कैदियों के लिए विशेष व्यवस्था

उत्तर प्रदेश के जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने हाल ही मे कहा था कि जेल में बंद कैदियों के लिए लाइव स्ट्रीमिंग की विशेष व्यवस्था की जा रही है। इस ऐतिहासिक क्षण को जेल में बंद कैदी भी लाइव देख सकेंगे। प्रजापति ने कहा कि हमारी जेलों में 1 लाख से ज्यादा कैदी हैं और वे भी देश के नागरिक हैं, इसलिए हम उनके लिए भी व्यवस्था कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा: पूजा के अलावा और क्या-क्या होगा? कैसे मिलेंगे पुराने राम लला के दर्शन

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान