
नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण को लेकर जारी लड़ाई में दुनिया के छोटे-बड़े कई देश भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए हैं। भारत की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए दुनियाभर से मेडिकल हेल्प मिल रही है। इसमें ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, सिलेंडर, वेंटिलेटर और दवाइयों से लेकर अन्य सामग्री शामिल है। इसके अलावा स्थानीयस्तर पर भी केंद्र, राज्य सरकारें, इंडस्ट्रीज, NGO और व्यक्तिगत मदद भी मिल रही हैं। बता दें कि पिछले 24 घंटे में पिछले 24 घंटे में 2.57 लाख नए केस मिले हैं, जबकि 3.57 लाख लोग ठीक हुए।
जानिए कोरोना के विरुद्ध भारत को देश-विदेश से क्या मदद मिल रही...
बेंगलुरु: सेना ने उल्सूर में 100 बिस्तरों का कोविड केयर सेंटर शुरू किया है। इसमें माइल्ड केस(मामूली लक्षण) के मरीजों को भर्ती किया जाएगा। कर्नाटक और केरल सब डिविजन के GOC मेजर जनरल जेवी प्रसाद ने बताया कि यहां 55 ऑक्सीजन युक्त बेड हैं। यहां के लिए संयुक्त सिख्स(United Sikhs) ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए हैं।
उत्तर प्रदेश: इटावा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैफई मेडिकल कॉलेज का जायजा लिया। इसके साथ उन्होंने राज्य में कोविड स्थिति को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। योगी ने कहा-हमने कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी है। हर मेडिकल कॉलेज को 100 बेड का पीडियाट्रिक ICU बनाने के निर्देश दिए हैं। हर ज़िले के अस्पताल में 25-30 बेड का पीडियाट्रिक ICU निर्माण का काम शुरू हुआ है।
दवाओं की सप्लाई: केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा ने बताया-आज सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एम्फोटेरिसिन-बी की कुल 23,680 अतिरिक्त शीशियां आवंटित की गई हैं। आवंटन कुल मरीज़ों की संख्या के आधार पर किया गया है जो देश में लगभग 8,848 है।
मध्य प्रदेश: झारखंड के बोकारो से 46 टन ऑक्सीजन से भरे 2 टैंकर लेकर रेलवे के जरिये भोपाल पहुंचे। भोपाल नगर निगम के इंजीनियर चंचलेश ने बताया कि इसे भोपाल के विभिन्न अस्पतालों में सप्लाई किया जा रहा है।
जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कल जम्मू-कश्मीर के सभी 20 जिलाधिकारियों के साथ कोविड-19 पर एक व्यापक समीक्षा बैठक की। इसमें ग्रामीण और होम आइसोलेशन रोगियों के लिए बड़े पैमाने पर मुफ्त टेली-परामर्श सुविधाएं फिर से शुरू करने को कहा है।
रेलवे: राज्यों को अब तक 13,319 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन पहुंचाई गई है। रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अब तक 208 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों ने अपनी यात्रा पूरी कर ली है, जबकि 13 और ट्रेनें 1,018 टन से अधिक तरल चिकित्सा ऑक्सीजन के साथ पहुंचने वाली हैं।
Asianet News का विनम्र अनुरोधः आइए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें माॅस्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोडेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.