आज की बड़ी खबरें: आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष अरेस्ट

Published : Sep 02, 2024, 07:19 AM ISTUpdated : Sep 02, 2024, 11:05 PM IST
News of the day

सार

एशियानेट न्यूज पोर्टल पर पढ़ें 2 सितंबर 2024 की देश-विदेश की बड़ी खबरें। जानें ताजा अपडेट्स सिर्फ एक क्लिक में…

  • राजस्थान के बाड़मेर जिले में भारतीय वायु सेना का एक फाइटर प्लेन मिग -29 क्रैश हो गया। 
  • मणिपुर में फिर हुआ ड्रोन बम अटैक, एक घायल।
  • ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस में सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष को अरेस्ट किया।
  • अफगानिस्तान के काबुल में 6 की मौत, 13 घायल। सुसाइड बम से हुआ हमला।
  • पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के सदस्यता कैंपेन को किया लांच। पहला मेंबर बनकर किया अपनी सदस्यता को रिन्यू।
  • मुस्लिम संगठन जमीयत उलमा-ए-हिंद की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बुलडोजर एक्शन के खिलाफ फैसला सुनाया। जस्टिस बीआर गवई ने कहा, “सिर्फ इसलिए घर कैसे गिराया जा सकता है कि वह आरोपी है? अगर वह दोषी भी हो तो भी उसका घर नहीं गिराया जा सकता।”
  • जम्मू के सुंजवान सैन्य स्टेशन पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की है। इस घटना में एक जवान घायल हो गया है। अपराधियों की तलाश की जा रही है।
  • AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को ED के अधिकारियों ने छह घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद खान ने कहा, “मैं निर्दोष हूं।”
  • कोलकाता: डॉक्टर हत्याकांड के खिलाफ अलीपुरद्वार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने नाव पर सवार होकर विजयवाड़ा में बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया है।
  • आंध्र प्रदेश में भारी बारिश से संकट की स्थिति है। पीएम नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से फोन पर बात की और उन्हें केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
  • तेलंगाना में भारी बारिश के चलते महबूबाबाद और केसमुद्रम के बीच रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया है। कई ट्रेनें रद्द की गईं हैं।
  • आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश के चलते 10 लोगों की मौत हुई है। स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
  • आंध्र प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से 17,000 से अधिक लोगों को निकाला गया है। करीब 140 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
  • हैदराबाद के कई हिस्से बाढ़ प्रभावित हैं। यहां स्कूल-कॉलेज को बंद कर दिया गया है। यातायात पुलिस ने आईटी कंपनियों से कहा है कि अत्यधिक भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट को देखते हुए अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दें।
  • दिल्ली: आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पर ईडी की टीम पहुंची है। विधायक ने दावा किया कि उन्हें गिरफ्तार करने के लिए ईडी के लोग आए हैं।
  • अमानतुल्लाह के घर ईडी की टीम आने पर आप सांसद संजय सिंह ने कहा, "आज सुबह-सुबह ईडी की टीम आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पर छापा मारने पहुंच गई। उनकी सास को कैंसर हुआ है। उनका ऑपरेशन हुआ है। ऐसा नहीं है कि ईडी को इस बात की जानकारी नहीं है। अमानतुल्लाह के वकील ने लिखकर ईडी से समय मांगा था। 2016 में सीबीआई ने एक मामला दर्ज किया था। 6 साल की जांच के बाद सीबीआई ने कहा कि अमानतुल्लाह रिश्वत नहीं ली। अब ईडी इस मामले में कार्रवाई कर रही है।"

 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?