आज की बड़ी खबरें: आतिशी ने संभाला कार्यभार, बगल में रखी केजरीवाल की खाली कुर्सी

Published : Sep 23, 2024, 09:39 AM ISTUpdated : Sep 23, 2024, 01:24 PM IST
News of the day

सार

एशियानेट न्यूज पोर्टल पर पढ़ें 23 सितंबर 2024 की देश-विदेश की प्रमुख और बड़ी खबरें। जानिए ताजा अपडेट्स सिर्फ एक क्लिक में… 

  • दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को कार्यभार संभाला। उन्होंने अपने ऑफिस में अपनी कुर्सी के बगल में एक खाली कुर्सी रखी है। आतिशी ने बताया है कि यह कुर्सी अरविंद केजरीवाल का इंतजार कर रही है।

 

 

  • पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को न्यूयॉर्क के लोटे न्यूयॉर्क पैलेस होटल में फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ द्विपक्षीय बैठक की। पीएम ने गाजा में मानवीय स्थिति पर "गहरी चिंता" जताई। इसके साथ ही फिलिस्तीन के लोगों के प्रति भारत के समर्थन की बात दोहराई।

 

 

पीएम नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क में कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबा खालिद अल-हमद अल-सबाह से मुलाकात की। इस दौरान फार्मा, फूड प्रोसेसिंग, टेक्नोलॉजी, ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में भारत-कुवैत संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।

 

 

न्यूयॉर्क में पीएम नरेंद्र मोदी ने नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली के साथ बैठक की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और नेपाल की दोस्ती बहुत मजबूत है। हम अपने संबंधों को और भी गति देने के लिए काम कर रहे हैं। ऊर्जा, टेक्नोलॉजी और व्यापार जैसे मुद्दों पर हमने बात की।

 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान