आज की बड़ी खबरें: हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ेगी AAP, संजय सिंह बोले नहीं है समय

Published : Sep 09, 2024, 07:02 AM ISTUpdated : Sep 09, 2024, 01:40 PM IST
News of the day

सार

एशियानेट न्यूज पोर्टल पर पढ़ें 9 सितंबर 2024 की देश विदेश की बड़ी खबरें। जानें ताजा अपडेट्स सिर्फ एक क्लिक में… 

  • आम आदमी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। AAP कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि आप राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी है। हरियाणा में हमारा संगठन मजबूत है। हमारे पास पर्याप्त समय नहीं है।
  • उत्तर प्रदेश में प्रयागराज-भिवानी कालिंदी एक्सप्रेस को पटरी से उतारने की साजिश का खुलासा हुआ है। कानपुर के मुडेरी गांव में क्रॉसिंग के पास एक ट्रेन पटरी पर रखे एलपीजी गैस सिलेंडर से टकरा गई। लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाया, जिससे हादसा टल गया।
  • सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता में सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले में सुनवाई शुरू की।
  • खुफिया एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिली घुसपैठ की सूचना के आधार पर 8 सितंबर की रात को नौशेरा के लाम इलाके में इंडियन आर्मी ने अभियान शुरू किया। 2 आतंकवादियों को मार गिराया गया है। बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।
  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के नेता जवाहर सरकार को फोन किया। ममता ने उनसे अपने फैसले पर फिर से विचार करने की अपील की। डॉक्टर हत्याकांड को लेकर राज्य सरकार के रवैये से नाराज होकर जवाहर सरकार ने पार्टी के राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था।
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका के टेक्सास में कहा, "आरएसएस का मानना ​​है कि भारत एक विचार है। हमारा मानना ​​है कि भारत विचारों की बहुलता है। हमारा मानना ​​है कि सभी को सपने देखने देना चाहिए। उनकी जाति, भाषा, धर्म, परंपरा या इतिहास की परवाह किए बिना सभी को जगह दी जानी चाहिए।"
  • राहुल गांधी ने कहा, "भाजपा का डर गायब हो गया है। भारत में कोई भी भाजपा या भारत के प्रधानमंत्री से नहीं डरता था। भारत के लोगों ने समझा है कि हम अपने संविधान पर हमला स्वीकार नहीं करने वाले हैं। हम अपने धर्म, अपने राज्य पर हमला स्वीकार नहीं करने वाले हैं।"

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?