आजादी का जश्न: 15 अगस्त 1947 को ऐसे छपे थे अखबार, जानिए क्या हुआ था उस दिन

Published : Aug 15, 2020, 01:47 PM ISTUpdated : Aug 15, 2020, 02:04 PM IST
आजादी का जश्न: 15 अगस्त 1947 को ऐसे छपे थे अखबार, जानिए क्या हुआ था उस दिन

सार

15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ था। उस दिन भारत को ब्रिटिशों के 200 साल के शासन से मुक्त हो गया था। हालांकि, हर साल स्वतंत्रता दिवस की तरह 15 अगस्त को उस साल प्रधानमंत्री ने लालकिले से झंडा नहीं फहराया था। 

नई दिल्ली. 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ था। उस दिन भारत को ब्रिटिशों के 200 साल के शासन से मुक्त हो गया था। हालांकि, हर साल स्वतंत्रता दिवस की तरह 15 अगस्त को उस साल प्रधानमंत्री ने लालकिले से झंडा नहीं फहराया था। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 16 अगस्त 1947 को झंडा फहराया था। 

यही नहीं उस समय भारत का कोई राष्ट्रगान भी नहीं था। हालांकि, रविंद्रनाथ टैगोर ने जन गण मन 1911 में ही लिख दिया था। लेकिन इसे 1950 में राष्ट्रगान के तौर पर मान्यता मिली। 
क्या हुआ था उस दिन? 
15 अगस्त 1947 को लॉर्ड माउंटबेटन ने अपने दफ्तर से काम किया। दोपहर में नेहरू ने उन्हें अपने मंत्रिमंडल की सूची सौंपी। इसके बाद उन्होंने इंडिया गेट के पास एक सभा को संबोधित किया। 

अखबारों में क्या छपा था?
भारत और दुनियाभर के अखबारों ने भारत की आजादी को प्रमुखता से छापा था। आईए देखते हैं, किस अखबार ने क्या लिखा था

हिंदुस्तान:


दैनिक हिंदी समाचार पत्र हिंदुस्तान ने लिखा, शताब्दियों की दासता के बाद भारत में स्वतंत्रता का मंगल प्रभात

 

टाइम्स ऑफ इंडिया:


अंग्रेजी के अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने लिखा था, भारत की आजादी का जन्म

युगवाणी:


युगवाणी में लिखा था, भारतीय स्वतंत्रता का अरुणोदय​​​​​​​

द हिंदुस्तान टाइम्स :


अखबार में लिखा था, भारत स्वतंत्र, अंग्रेजी शासन का अंत

इंडियन एक्सप्रेस


इंडियन एक्सप्रेस ने लिखा था- इंडिया सेलिब्रेट्स फ्रीडम

पाकिस्तानी अखबार द डॉन :


द डॉन ने लिखा था, पाकिस्तान का जन्म इतिहास में एक घटना

द स्टेटसमैन


द स्टेटसमैन ने लिखा था- दो अधिराज्यों का उदय 

अंग्रेजी अखबार मरकरी


अंग्रेजी अखबार मरकरी ने लिखा था, दंगों और मौत के बाद भारतीयों को मिली आजादी


अंग्रेजी अखबार द कूरियर मेल


अंग्रेजी अखबार द कूरियर मेल ने लिखा था- भारत में ब्रिटिश शासन का अंत

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM Modi Speech: राहुल गांधी-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें
Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!