निकिता मर्डर केस: गोलीकांड पर महापंचायत के बाद भीड़ ने हाईवे पर की पत्थरबाजी, पुलिस ने लाठीचार्ज किया

निकिता मर्डर मामले को लेकर विवाद जारी है। महापंचायत में दोषियों को जल्द फांसी की सजा देने के फैसले के बाद उग्र भीड़ ने फरीदाबाद-बल्लभगढ़ हाईवे को जाम कर दिया है। हाईवे पर भीड़ इतनी ज्यादा उग्र हो गई कि पुलिस को उन्हें शांत करने के लिए लाठीचार्ज करनी पड़ी है। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 1, 2020 8:03 AM IST / Updated: Nov 01 2020, 02:19 PM IST

फरीदाबाद. निकिता मर्डर मामले को लेकर विवाद जारी है। महापंचायत में दोषियों को जल्द फांसी की सजा देने के फैसले के बाद उग्र भीड़ ने फरीदाबाद-बल्लभगढ़ हाईवे को जाम कर दिया है। हाईवे पर भीड़ इतनी ज्यादा उग्र हो गई कि पुलिस को उन्हें शांत करने के लिए लाठीचार्ज करनी पड़ी है। ये लोग निकिता हत्याकांड में दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं।

दरअसल, पुलिस को जरा भी अंदाजा नहीं था कि हालात इतने बिगड़ जाएंगे। महापंचायत के बाद प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर गए। सूत्रों के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान उन्होंने पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस को पहले स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। फिलहाल पुलिस मामले को शांत करने की कोशिश कर रही है। इसके बाद में पुलिस ने पंचायत के कुछ लोगों से बात कर, उन्हें समझा बुझाकर हाईवे से वापस भेजा है। 

क्या है निकिता मर्डर केस की पूरी कहानी? जानें इन 8 प्वाइंट्स में....

- 26 अक्टूबर को फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के अग्रवाल कॉलेज में पेपर देकर लौट रही 21 साल की छात्रा निकिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब आलम के चचेरे भाई तौसीफ ने अपने दोस्त रेहान के साथ मिलकर सोमवार शाम 4 बजे घटना को अंजाम दिया।

- निकिता बी कॉम थर्ड ईयर की स्टूडेंट थी। पेपर देकर लौट रही निकिता को बीच रास्ते तौसीफ ने गाड़ी में खींचने की कोशिश की। इनकार करने पर तौसीफ ने उसे गोली मार दी। घटना के 5 घंटे बाद पुलिस ने तौसीफ और रेहान को गिरफ्तार कर लिया। दोनों दो दिन की पुलिस रिमांड पर हैं। बता दें, मुख्य आरोपी फिजियोथैरेपी का कोर्स कर रहा है।

- फरीदाबाद पुलिस की 10 टीम ने 5 घंटे में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने मोबाइल नंबर बंद नहीं किया था। वह लगातार कुछ लोगों के संपर्क में थे। इसलिइए पुलिस के राडार से वो बच नहीं पाया।

- बता दें, तौसीफ 12वीं तक निकिता के साथ ही पढ़ा था। वो निकिता पर दोस्ती और धर्म बदलने के लिए दबाव बनाता था। कहता था, मुस्लिम बन जाओ, हम शादी कर लेंगे। 2018 में वो एक बार निकिता को किडनैप कर चुका है।

- 3 अगस्त 2018 को तौसीफ ने 3-4 सहेलियों के साथ निकिता को जबरदस्ती कार में बैठाया था। कुछ दूरी पर सहेलियों को उतारकर निकिता को किडनैप कर ले गया था। सहेलियों और परिजनो ने पुलिस को निकिता के अपहरण की जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने 2 घंटे में उसे बरामद कर लिया था।

- पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने बताया, घटना की जांच के लिए एसीपी क्राइम अनिल कुमार की अगुवाई में एसआईटी गठित कर दी गई है।

- बता दें, तौसीफ का परिवार पॉलिटिकली स्ट्रॉन्ग है। दादा कबीर अहमद पूर्व विधायक जबकि चचेरे भाई आफताब आलम मेवात जिले की नूंह सीट से कांग्रेस विधायक हैं। इतना ही नहीं, आफताब के पिता खुर्शीद अहमद हरियाणा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। चाचा जावेद अहमद बसपा से जुड़े हैं।

- निकिता के पिता मूलचंद तोमर 25 साल पहले यूपी के हापुड़ जिले से बल्लभगढ़ आए थे। निकिता भाई-बहनों में छोटी थी। बड़ा भाई नवीन सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा है, जबकि निकिता सेना में भर्ती होना चाहती थी।


 

Share this article
click me!