निर्भया के दोषियों को जल्द होगी फांसी ! इस जेल में फांसी का फंदा बनना शुरू

निर्भया के दोषियों को जल्द ही फांसी मिलने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फांसी देने की तारीख 16 दिसंबर हो सकती है। इसी दिन उसके (निर्भया) साथ दरिंदगी की गई थी। दोषियों की दया याचिका राष्ट्रपति के पास है। उसपर फैसला होते ही दोषियों को फांसी दे दी जाएगी। खबर है कि फांसी का फंदा भी तैयार किया जाने लगा है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 9, 2019 11:15 AM IST

नई दिल्ली. निर्भया के दोषियों को जल्द ही फांसी मिलने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फांसी देने की तारीख 16 दिसंबर हो सकती है। इसी दिन उसके (निर्भया) साथ दरिंदगी की गई थी। दोषियों की दया याचिका राष्ट्रपति के पास है। उसपर फैसला होते ही दोषियों को फांसी दे दी जाएगी। खबर है कि फांसी का फंदा भी तैयार किया जाने लगा है।

10 फांसी के फंदे तैयार हो रहे हैं
बिहार के बक्सर जेल अधीक्षक विजय कुमार अरोड़ा के मुताबिक, "मुझे मेरे वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा 10 फांसी के फंदे तैयार रखने को कहा गया है। मुझे अभी यह नहीं मालूम कि किस जेल से इन फंदों की मांग की गई है। हमने इस पर काम शुरू कर दिया है।" 

Latest Videos

अफजल गुरु और कसाब के समय भी यहीं बना था फांसी का फंदा
फांसी का फंदा बनाने वाला भारत का इकलौता जेल बिहार में है। जहां अंग्रेजों के जमाने से ही फांसी के लिए फंदा बनाया जाता है। यहीं से बने फंदों को पूरे देश के जेलों में आपूर्ति की जाती है। 
यह जगह है बक्सर का सेंट्रल जेल। देश में आखिरी बार संसद पर हमला करने के आरोप में जम्मू-कश्मीर के आतंकी अफजल गुरु को फांसी की दी गई थी। उससे पहले मुंबई आतंकी हमले में जिंदा पकड़ाए पाकिस्तानी आतंकी कसाब को फांसी की सजा दी गई थी। दोनों बक्सर जेल में बने फांसी के फंदे पर ही झूले थे।

अंग्रेजों के जमाने का है पावरलुम मशीन 
बक्सर जेल के कैदी और कुशल तकनीकी जानकार फांसी के फंदे को तैयार करते हैं। इसमें सूत का धागा, फेविकोल, पीतल का बुश, पैराशूट रोप का उपयोग होता है। बक्सर जेल में अंग्रेजों के जमाने का एक पावरलुम मशीन है, जो धागों की गिनती कर अलग-अलग करती है। कहा जाता है कि फांसी के एक फंदे में 72 सौ धागों का प्रयोग होता है। फंदे पर 150 किलोग्राम तक के वजन वाले व्यक्ति को झुलाया जा सकता है। यह रस्सी को काफी मुलायम और लचीला होता है।

Share this article
click me!

Latest Videos

अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला