सीतारमण के पति ने अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की, वित्त मंत्री ने इस तरह दिया जवाब

Published : Oct 14, 2019, 07:08 PM IST
सीतारमण के पति ने अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की, वित्त मंत्री ने इस तरह दिया जवाब

सार

देश की अर्थव्यवस्था में सुस्ती नजर आ रही है। विपक्ष इसे लेकर मोदी सरकार पर लगातार हमले कर रहा है। उधर, आर्थिक सुस्ती से उबरने के लिए वित्त मंत्रालय की ओर से तमाम घोषणाएं और ऐलान भी किए जा रहे हैं।

नई दिल्ली. देश की अर्थव्यवस्था में सुस्ती नजर आ रही है। विपक्ष इसे लेकर मोदी सरकार पर लगातार हमले कर रहा है। उधर, आर्थिक सुस्ती से उबरने के लिए वित्त मंत्रालय की ओर से तमाम घोषणाएं और ऐलान भी किए जा रहे हैं। लेकिन इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति ने अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की है। 

समाचार पत्र द हिंदू में लिखे एक लेख में राजनीतिक अर्थशास्त्री परकला प्रभाकर (निर्मला सीतारमण के पति) ने केंद्र सरकार को पीवी नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह के ऑर्थिक मॉडल को अपनाने की सलाह दी है। 

अर्थव्यवस्था की हालत खराब- परकला प्रभाकर
परकला प्रभाकर ने इसमें लिखा कि मौजूदा सरकार को पीवी नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह की नीतियों से सीखना चाहिए। उन्होंने अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर भाजपा की भी आलोचना की। प्रभाकर ने कहा कि सत्ताधारी भाजपा नेहरूवादी आर्थिक ढांचे का विरोध करती रही, लेकिन इसका विकल्प पेश नहीं कर पाई। उन्होंने यह भी लिखा कि देश की अर्थव्यवस्था की हालत खराब है। भले ही सरकार इससे इनकार करती रहे। 

निर्मला सीतारमण ने क्या दी प्रतिक्रिया?
पति के बयान पर निर्मला सीतारमण ने प्रतिक्रिया दी। सीतारमण ने कहा कि हमारी सरकार ने 2014 से 2019 के बीच मूलभूत सुधार किए हैं। जीएसटी  कांग्रेस के वक्त में नहीं आया। आईबीसी और आधार को बढ़ावा दिया गया। उज्ज्वला से गरीब महिलाओं को लाभ मिला। टैक्स रिफॉर्म किया गया। यहां एक अक्टूबर के बाद अगर कोई बिजनेस लगाता है तो दुनिया में सबसे कम टैक्स यहीं लगेगा। ये सब जनता के सामने है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?