बच्चों को बंधक बनाने का आरोपी नित्यानंद देश छोड़कर भागा, सरकार ने कहा, औपचारिक जानकारी नहीं

Published : Nov 22, 2019, 10:12 AM ISTUpdated : Nov 22, 2019, 10:46 AM IST
बच्चों को बंधक बनाने का आरोपी नित्यानंद देश छोड़कर भागा, सरकार ने कहा, औपचारिक जानकारी नहीं

सार

आश्रम में बच्चों को बंधक बनाने का आरोपी विवादित स्वयंभू बाबा नित्यानंद देश छोड़कर फरार हो गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने यह जानकारी दी। बुधवार को नित्यानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। 

नई दिल्ली. आश्रम में बच्चों को बंधक बनाने का आरोपी विवादित स्वयंभू बाबा नित्यानंद देश छोड़कर फरार हो गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने यह जानकारी दी। बुधवार को नित्यानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि नित्यानंद ने बच्चों का अपहरण कर अपने आश्रम में बंधक बनाकर रखा था, इनसे अनुयायियों से चंदा जुटाने का काम किया जाता था। 

नित्यानंद के त्रिनिदाद एंड टोबैगो भागने की खबरों के बीच विदेश मंत्रालय ने उसके बारे में कोई भी जानकारी होने या प्रत्यर्पण की अपील से इनकार किया है। 

हमें कोई औपचारिक जानकारी नहीं मिली- विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, ''हमें कोई भी औपचारिक जानकारी नहीं है, ना ही गुजरात पुलिस की तरफ और ना ही गृह मंत्रालय की ओर से। हमें प्रत्यर्पण की अपील के लिए उसके लोकेशन और नागरिकता के बारे में भी जानकारी चाहिए। हमें उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।''

विदेश भाग चुका है नित्यानंद, खोजना बेकार- पुलिस
समाचार एजेंसी पीटीआई को गुजरात पुलिस अफसर ने बताया कि नित्यानंद विदेश में है। अगर जरूरत पड़ी तो गुजरात पुलिस जरूरी माध्यम से नित्यानंद को हिरासत में लेने की मांग करेगी। पुलिस के मुताबिक, नित्यानंद पर जब कर्नाटक में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था, वह देश छोड़कर भाग गया, उसकी खोज करना बेकार है। नित्यानंद की दो सहयोगियों हरिणी चेलप्पन उर्फ मां नित्य प्राणप्रिया नंदा (30) और रिद्धि रविकिरण उर्फ मां नित्य प्रियातत्वा नंदा (24) को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने उन्हें पांच दिन की रिमांड पर भेजा है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

गैंगस्टर अबू सलेम को 14 दिन की पैरोल देने से सरकार का इनकार, अब क्या बचा आखिरी रास्ता?
45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम