BJP के संसदीय बोर्ड से हटाए गए गडकरी और शिवराज, शाहनवाज को मिला डबल झटका

Published : Aug 17, 2022, 03:07 PM ISTUpdated : Aug 17, 2022, 03:37 PM IST
BJP के संसदीय बोर्ड से हटाए गए गडकरी और शिवराज, शाहनवाज को मिला डबल झटका

सार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बीजेपी ने संसदीय बोर्ड से हटा दिया है। उन्हें केंद्रीय चुनाव समिति से भी बाहर कर दिया गया है। 

नई दिल्ली। मिशन 2024 (लोकसभा चुनाव) के लिए भाजपा ने संसदीय बोर्ड में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को संसदीय बोर्ड से हटा दिया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भी संसदीय बोर्ड से छुट्टी कर दी गई है। दोनों नेताओं को केंद्रीय चुनाव समिति से बाहर कर दिया गया है। 

वहीं, जदयू के बीजेपी से नाता तोड़ने के चलते मंत्री की कुर्सी गंवाने वाले शाहनवाज हुसैन को भाजपा ने केंद्रीय चुनाव समिति से बाहर कर दिया है। चंद दिनों में ही शाहनवाज को डबल झटका मिला है। अब मौजूदा कोई भी मुख्यमंत्री भाजपा ने संसदीय बोर्ड का सदस्य नहीं है। 

BJP के नए संसदीय बोर्ड के सदस्य

  • जगत प्रकाश नड्डा (अध्यक्ष)
  • नरेंद्र मोदी
  • राजनाथ सिंह
  • अमित शाह
  • बीएस येदियुरप्पा
  • सर्बानंद सोनोवाल
  • के लक्ष्मण
  • इकबाल सिंह लालपुरा
  • सुधा यादव 
  • सत्यनारायण जटिया 
  • बीएल संतोष (सचिव)

फडणवीस को मिली केंद्रीय चुनाव समिति में जगह
बीएस येदियुरप्पा, सुधा यादव, इकबाल सिंह लालपुरा, सर्बानंद सोनोवाल और के. लक्ष्मण संसदीय बोर्ड के नए सदस्य बने हैं। दूसरी ओर महाराष्ट्र में भाजपा को फिर से सत्ता में लाने वाले देवेंद्र फडणवीस को भाजपा ने केंद्रीय चुनाव समिति में जगह दी है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और ओम माथुर को भी केंद्रीय चुनाव समिति का सदस्य बनाया गया है।  

यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल पर सनसनीखेज आरोप: कतर-कनाडा और USA से ऑपरेट हो रहे AAP के सोशल मीडिया अकाउंट, देश को खतरा

BJP के नए केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य

  • जगत प्रकाश नड्डा (अध्यक्ष)
  • नरेंद्र मोदी
  • राजनाथ सिंह
  • अमित शाह
  • बीएस येदियुरप्पा
  • सर्बानंद सोनोवाल
  • के लक्ष्मण
  • इकबाल सिंह लालपुरा
  • सुधा यादव
  • सत्यनारायण जटिया
  • भूपेंद्र यादव
  • देवेंद्र फडणवीस
  • बीएल संतोष (सचिव)
  • वी श्रीनिवास (पदेन)

यह भी पढ़ें- आज ही के दिन भारत-पाकिस्तान की बीच बांट दी गई थी सरहद, जानिए क्या है इतिहास

बीजेपी ने येदियुरप्पा, सत्य नारायण जटिया और के लक्ष्मण जैसे पुराने नेताओं को पार्टी के केंद्रीय पैनल में शामिल किया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार फेरबदल में विविधता पर जोर दिया गया है। सर्बानंद सोनोवाल पूर्वोत्तर से हैं। एल लक्ष्मण और बीएस येदियुरप्पा दक्षिण से हैं। वहीं, इकबाल सिंह लालपुरा सिख हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

6 सरकारी नौकरी में बंपर भर्तियांः 37803 पद-₹1.4 लाख तक सैलरी, जानें अप्लाई की लास्ट डेट
एक महीने में 900 कुत्तों का कत्लेआम, भारत के इस राज्य में पंचायतें क्यों कर रहीं बेजुबानों का मर्डर?