Nobel Prize: अब तक इन भारतीयों को मिल चुका नोबल प्राइज, दुनिया के सबसे सम्मानित अवॉर्ड के बारे में सबकुछ

Published : Oct 03, 2022, 05:58 PM ISTUpdated : Oct 05, 2022, 05:16 PM IST
Nobel Prize: अब तक इन भारतीयों को मिल चुका नोबल प्राइज, दुनिया के सबसे सम्मानित अवॉर्ड के बारे में सबकुछ

सार

2022 का चिकित्सा क्षेत्र का नोबल अवॉर्ड स्वांते पाबो को दिया गया है। अब मंगलवार को भौतिकी, बुधवार को रसायन शास्त्र और गुरुवार को साहित्य के नोबेल विजेताओं के नाम की घोषणा होगी। आखिर क्या है नोबल प्राइज, किन-किन क्षेत्रों में दिया जाता है और प्राइज मनी क्या है, आइए जानते हैं। 

Nobel Prize: अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही नोबेल पुरस्कार को लेकर चर्चा तेज हो जाती है। 2022 का चिकित्सा क्षेत्र का नोबल अवॉर्ड स्वांते पाबो को दिया गया है। अब मंगलवार को भौतिकी, बुधवार को रसायन शास्त्र और गुरुवार को साहित्य के नोबेल विजेताओं के नाम की घोषणा होगी। इसके बाद नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता का ऐलान शुक्रवार को होगा। सबसे आखिर में 10 अक्टूबर को अर्थशास्त्र के नोबेल विजेता का ऐलान किया जाएगा। आखिर क्या है नोबल प्राइज, किन-किन क्षेत्रों में दिया जाता है और प्राइज मनी क्या है, आइए जानते हैं। 

नोबेल पुरस्कार की स्थापना किसने की?
नोबल पुरस्कार की शुरुआत नोबेल फाउंडेशन ने 1901 में की थी। ये पुरस्कार डायनामाइट के आविष्कारक और स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिया जाता है। इसमें उन लोगों को सम्मानित किया जाता है, जिनके कामों से मानव जाति का भला हुआ है। 

किन क्षेत्रों में मिलता है नोबेल प्राइज? 
नोबेल पुरस्कार चिकित्सा के अलावा भौतिकी, रसायन, अर्थशास्त्र और शांति के क्षेत्र में दिया जाता है। इसे दुनिया का सबसे सम्मानित पुरस्कार भी माना जाता है। 

कौन होतें हैं नोबल प्राइज के उम्मीदवार?
दुनिया भर में हजारों लोग नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकन करते हैं। इनमें यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, कानूनविद, पूर्व नोबेल पुरस्कार विजेता और स्वयं समिति के सदस्य शामिल हैं। हालांकि, नामांकन को 50 सालों तक सीक्रेट रखा जाता है, लेकिन जो लोग उन्हें जमा करते हैं वे कभी-कभी सार्वजनिक रूप से अपने रिकमेंडेशन बताते हैं। खासकर नोबेल शांति पुरस्कार के लिए सिफारिशें की जाती हैं। इसके बाद नोबेल पुरस्कार समिति कई सालों के बाद किसी नाम को इस सम्मान के काबिल समझती है। 

नोबल विनर को क्या मिलता है?
नोबल प्राइज के रूप में हर अवार्डी को 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनोर यानी करीब 9 लाख डॉलर मिलते हैं। भारतीय रुपए में ये करीब 7.5 करोड़ रुपए हैं। इसके अलावा विजेता को एक मेडल, एक डिप्लोमा और मोनेटरी अवॉर्ड भी दिया जाता है। 

किसकी याद में दिया जाता है नोबल प्राइज?
नोबल पुरस्कार स्वीडन के महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिया जाता है। अल्फ्रेड नोबल की मौत 10 दिसंबर, 1896 को हुई थी। उन्होंने अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा ट्रस्ट के लिए सुरक्षित रखा था। उनकी ख्वाहिश थी कि इस पैसे से हर साल उन लोगों को सम्मानित किया जाए, जिन्होंने मानव हित के लिए सबसे ज्यादा काम किया है। इसके बाद 1901 से स्वीडन के बैंक में जमा पैसे से मिलने वाले ब्याज से हर साल नोबल पुरस्कार दिया जाने लगा। 

2022 में इन्हें मिला चिकित्सा का नोबल?
2022  में चिकित्सा क्षेत्र का नोबल पुरस्कार स्वीडन के सावन्ते पाबो को दिया गया है। उन्हें यह प्राइज जीनोम और मानव विकास से संबंधित रिसर्च के लिए दिया गया है। सावन्ते का जन्म 1955 में स्टॉकहोम में हुआ था। फिलहाल वो जर्मनी के मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट ऑफ इवॉल्यूशन एंथ्रोपोलॉजी में काम कर रहे हैं।

ये भी देखें : 

Nobel Prizes 2022: स्वांते पाबो को मिला मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार,निएंडरथल जीनोम पर किया है काम

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Agniveer Recruitment 2026: वैकेंसी 25,000+, सैलरी Rs.30,000-जानिए पूरा अप्लाई प्रॉसेस
South Block को अलविदा, अब ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगी सरकार! जानिए वो 7 खासियतें जो इसे बनाती हैं खास