
NORTH EAST DELHI Lok Sabha Election Result 2024 : नॉर्थ ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी ने मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) एक बार फिर मैदान में उतारा। उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) से था। जिसमें मनोज तिवारी को बड़ी जीत मिली है। मनोज तिवारी को कुल 824451 वोट मिले। उन्होंने 138778 वोटों से कन्हैया कुमार को मात दी।
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...
- नॉर्थ ईस्ट दिल्ली संसदीय चुनाव 2019 में यहां के वोटर ने भोजपुरी सुपर स्टार और भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी को अपना सांसद चुना था। उस दौरान इनके ऊपर कुल 3 केस दर्ज था।
- बता दें, 2019 में मनोज तिवारी के पास कुल प्रॉपर्टी की कीमत 24 करोड़ रु. थी, जबकि इनके ऊपर उस समय 1 करोड़ रु. का कर्ज था।
- 2014 में नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट पर पहली बार भोजपुरी स्टार और भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी सांसद चुने गए। इस दौरान इनके पास कुल 19 करोड़ रु. की चल-अचल संपत्ती और कर्ज 3 करोड़ रु. था।
- नॉर्थ ईस्ट दिल्ली लोकसभा चुनाव 2009 में कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश जयसवाल को बहुमत मिला था और सांसद बने। इस दौरान इनके पास कुल 2 करोड़ रु. की प्रॉपर्टी थी।
नोटः 2019 के चुनाव में उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट में 2290492 वोटर थे, जबकि 2014 में 1957708 वोटर थे। भोजपुरी स्टार और बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी 787799 वोट पाकर विजेता बने। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित हराया था। इन्हें कुल 421697 वोट मिला था। बता दें, शीला दीक्षित को 366102 वोटों से भयानक हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, 2014 के चुनाव में उत्तर पूर्वी दिल्ली की जनता ने बीजेपी कैंडीडेट मनोज तिवारी को सांसद बनाया था। उन्हें 596125 वोट मिला था, जबकि उस वक्त आप उम्मीदवार आनंद कुमार 452041 वोट पाकर दूसरे पोजीशन पर थे।
पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.