
North East Express Train Accident. दिल्ली के आनंद विहार से चलकर कामख्या तक जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए।। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 लोग घायल हो गए। मौके पर रेलवे, एनडीआरएफ, मेडिकल टीम, स्थानीय प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं। स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आएं हैं। घायलों को हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है।
दानापुर मंडल के रघुनाथ स्टेशन के पास हादसा
बिहार के दानापुर रेलवे मंडल के रघुनाथ रेलवे स्टेशन के पास यह हादसा रात करीब 9.35 बजे हुआ है। बिहार के डिप्टी चीफ मिनिस्टर तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि दिल्ली से गुवाहाटी जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस की बक्सर में कई बोगियां पलटने की दुखद सूचना मिली है। घटना के बाद आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य विभाग, बक्सर और भोजपुर जिले के अधिकारियों से बात कर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के लिए कहा गया है। बिहार सरकार तत्परता से पीड़ितों और घायलों के उपचार और राहत कार्यों में जुटी है।
नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटना
रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
रेलवे ने कहा कि दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट आज 21.35 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे क्या बोले
केंद्रीय मंत्री और बक्सर के सांसद अश्विनी चौबे ने कहा कि हमने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को इसकी जानकारी दे दी है। इसके साथ ही बिहार के डीजी, एनडीआरएफ के डीजी, बिहार के मुख्य सचिव, डीएम और रेलवे के जीएम से भी बात हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य लोग बचाव कार्य में लगे हैं। डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची है। लगातार जानकारी ले रहा हूं और मौके पर जा रहा हूं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.