यूपी में गर्मी का रौद्र रूप, 19 जिलों में लू का अलर्ट, दो दिनों बाद तेज बारिश से मिलेगी राहत

Published : Jun 09, 2025, 07:23 AM IST
Heat Alert

सार

उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज धूप और उमस के आगे पंखा-कूलर भी बेअसर हो गए हैं। रात में भी चैन की नींद नहीं मिल रही। मौसम विभाग ने 19 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे परेशानी और बढ़ सकती है।

Weather News: उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस लहूलुहान कर देने वाली गर्मी के आगे पंखा और कूलर भी फेल है। रात में भी लोगों को उमस की वजह से ठीक से नींद नहीं आ रही है। अब मौसम और ज्यादा परेशान करने वाला है क्योंकि आज से लू चलने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 19 जिलों के लिए लू का येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

हालांकि राहत की खबर ये है कि दो दिन बाद मौसम बदल सकता है। अनुमान है कि 11 जून से उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो जाएगा, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। दिल्ली में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। रविवार को तापमान 42 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। लेकिन लोगों को इससे भी ज्यादा गर्मी महसूस हुई, क्योंकि हीट इंडे क्स 47.2 डिग्री रहा। यानी ऐसा लगा जैसे तापमान 47 डिग्री से ज्यादा हो।

20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहेगा लेकिन बीच-बीच में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। सोमवार और मंगलवार को धूल भरी आंधी भी आ सकती है। इस बीच मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है। 12 जून को बादल छाने और तेज बारिश होने की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है।

11 से 13 जून के बीच हो सकती है भारी बारिश

राजस्थान का श्रीगंगानगर रविवार को सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 47.4 डिग्री तक पहुंच गया। बीकानेर संभाग में 11 जून तक तापमान 45 से 47 डिग्री के बीच रहने और लू चलने की आशंका है। पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में अभी बारिश नहीं होगी, लेकिन 11 से 13 जून के बीच भारी बारिश हो सकती है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Ranchi Air Ambulance Crash Video: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, एक मौत
Terror Module: भारत को दहलाने की साजिश रच रहे थे आतंकी, इन 2 राज्यों से 8 संदिग्ध गिरफ्तार