बाढ़ में नहीं डूबा पूरा बेंगलुरु, लोगों ने वीडियो शेयर कर कहा- अधिकांश हिस्सों में है सामान्य स्थिति

Published : Sep 07, 2022, 08:09 PM ISTUpdated : Sep 07, 2022, 08:41 PM IST
बाढ़ में नहीं डूबा पूरा बेंगलुरु, लोगों ने वीडियो शेयर कर कहा- अधिकांश हिस्सों में है सामान्य स्थिति

सार

भारी बारिश के चलते बेंगलुरु के बड़े इलाके को जल-जमाव का सामना करना पड़ा। जल जमाव की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए गए। अब शहर के लोगों ने वीडियो शेयर कर कहा है कि पूरा बेंगलुरु बाढ़ में नहीं डूबा है।

बेंगलुरु। भारी बारिश के चलते बेंगलुरु के बड़े इलाके को जल-जमाव का सामना करना पड़ा। सड़कों पर पानी इतना भर गया था मानों वे नदियां हों। कॉलोनियों में बाढ़ सी स्थिति थी। राहत और बचाव अभियान के दौरान नावों का इस्तेमाल करना पड़ा था। बेंगलुरु में हुए जल जमाव की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की गईं थी। 

जल जमाव से मुख्य रूप से बेंगलुरु के पूर्वी हिस्से के निचले इलाके प्रभावित थे। आउटर रिंग रोड खंड, बेलंदूर, मराठाहल्ली और सरजापुर के लोगों को सबसे अधिक परेशानी हुई। बेंगलुरु में स्थिति अब सामान्य की ओर बढ़ रही है। यह सोशल मीडिया पर भी दिख रहा है। बेंगलुरु में पानी में डूबी सड़कें, बाढ़ प्रभावित अपार्टमेंट और जलमग्न हुईं सड़कों की तस्वीरें और वीडियो की सोशल मीडिया पर मानों बाढ़ आ गई थी। बंगलुरु के लोगों ने इसके जवाब में तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया है कि पूरा शहर बाढ़ में नहीं डूबा है। 

 

 

 

5-6 वर्ग किलोमीटर तक सीमित था बाढ़
बीबीएमपी आयुक्त तुषार गिरिनाथ ने कहा है कि बेंगलुरु 800 वर्ग किलोमीटर में फैला है। बाढ़ 5-6 वर्ग किलोमीटर तक सीमित था। पिछले 50 साल में बेंगलुरु में दूसरी बार सबसे अधिक बारिश हुई है। 30 अगस्त से 4 सितंबर तक हुई मूसलाधार बारिश सामान्य वर्षा से 5 गुना अधिक थी। 162 झीलों में बारिश के कारण बाढ़ आ गई है। स्थिति को नियंत्रित किया गया है। आठ जोनों में से केवल महादेवपुरा जोन गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है। हम पानी निकालने और पानी को बाहर निकालने के लिए लगभग 20 नावों और 20 पंपों का इस्तेमाल कर रहे हैं। बाढ़ रोकने के लिए पानी के रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बेंगलुरु में हाहाकार मचाने वाला Monsoon अब कई और राज्यों में बरसा सकता है घनघोर पानी, जानिए IMD का अलर्ट

कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने घर के आसपास की तस्वीरें शेयर की हैं और कहा है कि बाढ़ सिर्फ कुछ इलाकों तक सीमित है। आर श्रीनिवासन ने ट्वीट किया कि मैं बीटीएम टू इलाके में रहता हूं। यह आईआरआर और जयदेव हॉस्पिटल के करीब है। भारी बारिश के अलावा यहां सबकुछ ठीक है। बिजली की सप्लाई की परेशानी है। 

यह भी पढ़ें- 16 साल की लड़की ने स्कूल के शौचालय में दिया बच्ची को जन्म, पेन से काटा गर्भनाल

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कंधे पर कुदाल-माथे पर गमछा..चेहरे पर मुस्कान, मनरेगा बचाओ में राहुल-खड़गे का देसी लुक
22 जनवरी की 5 बड़ी खबरें: जम्मू में पलटी सेना की गाड़ी, सोना-चांदी सस्ते