कोविशील्ड और कोवैक्सीन ही नहीं...भारत में इन चार वैक्सीन का भी चल रहा ट्रायल, जानिए कब आएंगी बाजार में

Published : Jan 13, 2021, 04:31 PM IST
कोविशील्ड और कोवैक्सीन ही नहीं...भारत में इन चार वैक्सीन का भी चल रहा ट्रायल, जानिए कब आएंगी बाजार में

सार

देश में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन का प्रोग्राम शुरू होना है। भारत सरकार ने ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को मंजूरी दी है। दोनों वैक्सीन को राज्यों तक पहुंचाया जाने भी लगा है। लेकिन देश में चार वैक्सीन और हैं, जिन पर काम चल रहा है, आईए जानते हैं कि कौन सी वे वैक्सीन हैं, और क्या अपडेट है...

नई दिल्ली. देश में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन का प्रोग्राम शुरू होना है। भारत सरकार ने ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को मंजूरी दी है। दोनों वैक्सीन को राज्यों तक पहुंचाया जाने भी लगा है। लेकिन देश में चार वैक्सीन और हैं, जिन पर काम चल रहा है, आईए जानते हैं कि कौन सी वे वैक्सीन हैं, और क्या अपडेट है...

ये चार कौन सी वैक्सीन हैं

वैक्सीनकहां बन रही 
जायडस कैडिला  अहमदाबाद
बायोलॉजिकल ईहैदराबाद (अमेरिकी कंपनी की मदद से)
स्पुतनिक वीरूस 
जेनोवापुणे


वैक्सीन पर क्या है अपडेट ?

जायडस कैडिला:
इस वैक्सीन को अहमदाबाद की कंपनी Zydus बना रही है। इस वैक्सीन का दूसरा ट्रायल दिसंबर 2020 में पूरा हो गया है। वहीं कंपनी 30 हजार वॉलंटियर्स पर तीसरा ट्रायल करेगी। 

बायोलॉजिकल ई:  हैदराबाद की कंपनी Biological E इस वैक्सीन पर काम कर रही है। इसमें अमेरिकी कंपनी भी साथ में काम कर रही है। इस वैक्सीन का पहला ट्रायल दिसंबर में शुरू हुआ था। मार्च में इसका दूसरा ट्रायल होगा। 

जेनोवा:  इस वैक्सीन को Gennova Biopharmaceuticals Limited बना रही है। इसे भी भारत बायोटेक की वैक्सीन की तरह  2 से 8 डिग्री के बीच स्टोर किया जा सकता है। कंपनी को पहले फेज के ट्रायल की इजाजत मिल गई है, जबकि दूसरा ट्रायल भी मार्च में शुरू होगा। 

स्पुतनिक वी: यह दुनिया की पहली वैक्सीन है। रूस का दावा है कि स्पुतनिक वी वैक्सीन 90% से ज्यादा प्रभावी है। अभी इस वैक्सीन के दो ट्रायल भारत में पूरे हो गए हैं। वहीं तीसरा ट्रायल चल रहा है। रूस की कंपनी ने इसे बनाने के लिए भारत की कंपनी से समझौता किया है। 
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

दिल्ली मेट्रो का बड़ा बदलाव: इन 10 स्टेशनों पर मिलेगी बाइक टैक्सी, ऑटो और कैब
निशा वर्मा कौन हैं? पुरुष प्रेग्नेंसी पर उनका जवाब क्यों हो रहा वायरल?