
Odisha News: ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक 22 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। ये घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, महिला को उसके जान पहचान के दो लोगों ने नौकरी का झांसा देकर कार में बिठाया और इसके बाद उसे उसके घर से लगभग 80 किलोमीटर दूर उड़ला थाना क्षेत्र में ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि बाद में तीन और लोग कार में शामिल हुए और महिला को उड़ला और बालासोर को जोड़ने वाले एक सुनसान रास्ते पर ले जाकर कथित रूप से दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को सड़क पर अकेला छोड़ दिया गया।
एसडीपीओ हृषिकेश नायक ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू कर दी गई है। अब तक दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि बाकी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें: 39 साल के दिल के सर्जन की हार्ट अटैक से मौत, जानें क्यों डॉक्टर बन रहे मरीज
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.