
ओडिशा. गंजम जिले में छह बुजुर्गों को कथित तौर पर मानव मल खाने के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गोपालपुर के खल्लिकोट में ग्रामीणों को उन बुजुर्गों पर जादू टोना करने का शक हुआ। गुस्साए ग्रामीणों ने बुजुर्गों के दांत भी तोड़ दिए। घटना बुधवार को ब्रह्मपुर इलाके में घटी। पुलिस ने कहा कि इस सिलसिले में 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
गांव के लोगों को किस बात का डर था
दरअसल पिछले कुछ दिनों में गांव में कुछ मौते हुईं। इसके बाद गांव के लोगों को शक हुआ कि पीड़ित बुजुर्ग जादू टोना कर रहे हैं। इसके बाद उन छह लोगों को उनके घर से भीड़ ने घसीटा और मानव मल खाने के लिए मजबूर किया गया। फिर बेरहमी से पीटा गया था। उनके दांत भी तोड़ दिए गए।
हर व्यक्ति के तोड़े 8 दांत
एसपी के मुताबिक, इस मामले में 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रत्येक व्यक्ति के आठ दांत टूट गए हैं। हमने शेष आरोपियों को पकड़ने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में गश्त बढ़ा दी है। जोगी दास, राम नाहक, हरि नहाक, सानिया नहाक, जोगेंद्र नहाक और जुरिया नाहक के रूप में पहचाने गए पीड़ितों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.