एक शक की वजह से 6 लोगों को खिलाया गया मानव मल, सभी के तोड़ दिए आठ आठ दांत

ओडिशा के गंजम जिले में छह बुजुर्गों को कथित तौर पर मानव मल खाने के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गोपालपुर के खल्लिकोट में ग्रामीणों को उन बुजुर्गों पर जादू टोना करने का शक हुआ। गुस्साए ग्रामीणों ने बुजुर्गों के दांत भी तोड़ दिए। घटना बुधवार को ब्रह्मपुर इलाके में घटी। पुलिस ने कहा कि इस सिलसिले में 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 3, 2019 10:10 AM IST / Updated: Oct 03 2019, 03:54 PM IST

ओडिशा. गंजम जिले में छह बुजुर्गों को कथित तौर पर मानव मल खाने के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गोपालपुर के खल्लिकोट में ग्रामीणों को उन बुजुर्गों पर जादू टोना करने का शक हुआ। गुस्साए ग्रामीणों ने बुजुर्गों के दांत भी तोड़ दिए। घटना बुधवार को ब्रह्मपुर इलाके में घटी। पुलिस ने कहा कि इस सिलसिले में 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

गांव के लोगों को किस बात का डर था
दरअसल पिछले कुछ दिनों में गांव में कुछ मौते हुईं। इसके बाद गांव के लोगों को शक हुआ कि पीड़ित बुजुर्ग जादू टोना कर रहे हैं। इसके बाद उन छह लोगों को उनके घर से भीड़ ने घसीटा और मानव मल खाने के लिए मजबूर किया गया। फिर बेरहमी से पीटा गया था। उनके दांत भी तोड़ दिए गए।

Latest Videos

हर व्यक्ति के तोड़े 8 दांत
एसपी के मुताबिक, इस मामले में 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रत्येक व्यक्ति के आठ दांत टूट गए हैं। हमने शेष आरोपियों को पकड़ने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में गश्त बढ़ा दी है। जोगी दास, राम नाहक, हरि नहाक, सानिया नहाक, जोगेंद्र नहाक और जुरिया नाहक के रूप में पहचाने गए पीड़ितों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh