
नई दिल्ली। ओडिशा के 21 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आ गए हैं। भाजपा ने यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 में से 20 सीटों को जीत लिया है। बीजेडी को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली। वहीं, कांग्रेस सिर्फ एक सीट जीत पाई।
2019 में हुए आम चुनाव में ओडिशा में भाजपा को 8 सीटों पर जीत मिली थी। बीजू जनता दल को 12 सीटें मिली थी। कांग्रेस एक सीट ही जीत सकी थी।
ओडिशा लोकसभा चुनाव 2024: देखें सभी 21 सीटों के रिजल्ट
| नंबर | सीट | आगे/विनर | पार्टी |
| 1 | बारगढ़ लोकसभा रिजल्ट | प्रदीप पुरोहित जीते | BJP |
| 2 | सुन्दरगढ़ लोकसभा रिजल्ट | जुआल ओरम | BJP |
| 3 | सम्बलपुर लोकसभा रिजल्ट | धर्मेन्द्र प्रधान जीते | BJP |
| 4 | क्योन्झर लोकसभा रिजल्ट | अनंत नायक जीत गए | BJP |
| 5 | मयूरभंज लोकसभा रिजल्ट | नवबा चरण माझी | BJP |
| 6 | बालासोर लोकसभा रिजल्ट | प्रताप चंद्र सारंगी | BJP |
| 7 | भाद्रक लोकसभा रिजल्ट | अविमन्यु सेठी | BJP |
| 8 | जाजपुर लोकसभा रिजल्ट | रवीन्द्र नारायण बेहरा | BJP |
| 9 | धेन्कानल लोकसभा रिजल्ट | रुद्र नारायण पाणि | BJP |
| 10 | बोलंगीर लोकसभा रिजल्ट | संगीता कुमारी सिंह देव | BJP |
| 11 | कालाहाण्डी लोकसभा रिजल्ट | मालविका देवी जीत गईं | BJP |
| 12 | नबरंगपुर लोकसभा रिजल्ट | बलभद्र माझी | BJP |
| 13 | कंधामल लोकसभा रिजल्ट | सुकांत कुमार पाणिग्रही | BJP |
| 14 | कटक लोकसभा रिजल्ट | भर्तृहरि महताब जीते | BJP |
| 15 | केंद्रपाड़ा लोकसभा रिजल्ट | बैजयंत पांडा | BJP |
| 16 | जगतसिंहपुर लोकसभा रिजल्ट | बिभु प्रसाद तराई | BJP |
| 17 | पुरी लोकसभा रिजल्ट | संबित पात्रा | BJP |
| 18 | भुवनेश्वर लोकसभा रिजल्ट | अपराजिता सारंगी को जीत मिली | BJP |
| 19 | अस्का लोकसभा रिजल्ट | अनीता सुभादर्शिनी | BJP |
| 20 | बरहामपुर लोकसभा रिजल्ट | डॉ प्रदीप कुमार पाणिग्रही | BJP |
| 21 | कोरापुट लोकसभा रिजल्ट | सप्तगिरि शंकर उलाका | कांग्रेस |
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections Results LIVE
ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत
ओडिशा में लोकसभा के साथ ही विधानसभा के भी चुनाव हुए। राज्य में विधानसभा सीटों की संख्या 147 है। यहां बहुमत का आंकड़ा 74 है। भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलती दिख रही है। बीजेपी को 52 विधानसभा सीटों पर जीत मिली है। वहीं, 26 सीटों पर उसे बढ़त है। दूसरी ओर बीजेडी को 39 सीटों पर जीत मिली है। पार्टी 12 सीटों पर आगे है। कांग्रेस को 7 सीटों पर जीत मिली है और 7 पर वह आगे है। भाजपा की जीत के साथ ही ओडिशा में लंबे समय बाद सत्ता परिवर्तन होना तय हो गया है। यहां 2000 से नवीन पटनायक सीएम थे।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.