Tamil Nadu Lok Sabha Election 2024 Result : तमिलनाडु में DMK को 22, कांग्रेस को 9 सीटों पर मिली जीत, जानें एक-एक सीट का रिजल्ट

तमिलनाडु के 39 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आ गए हैं। डीएमके को 22 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस को 9 सीटों पर जीत मिली है।

Vivek Kumar | Published : Jun 2, 2024 5:05 AM IST / Updated: Jun 05 2024, 01:32 AM IST

नई दिल्ली। लोकसभा सीटों के मामले में दक्षिण भारत के सबसे बड़े राज्य तमिलनाडु में हुए चुनाव के रिजल्ट आ गए हैं। यहां लोकसभा की 39 सीटें है। राज्य की सत्ताधारी पार्टी डीएमके को 22 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस को 9 सीटों पर जीत मिली है। 

19 अप्रैल को एक चरण में सभी सीटों पर मतदान हुआ था। तमिलनाडु में तीन गठबंधनों के बीच चुनावी मुकाबला हुआ है। पहले गठबंधन का नेतृत्व राज्य की सत्ताधारी पार्टी DMK कर रही है। इसमें कांग्रेस और वामपंथी दल शामिल हैं। दूसरा गठबंधन AIADMK और अन्य क्षेत्रीय पार्टियों का है। तीसरा गठबंधन भाजपा और अन्य क्षेत्रीय पार्टियों का है।

2019 के आम चुनाव में तमिलनाडु में DMK को 24 सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस को 8, CPI(M) को 2, CPI को 2, AIADMK को 1, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग को 1 और विदुथलाई चिरुथिगल काची को एक सीट पर जीत मिली थी। भाजपा एक सीट भी जीत नहीं पाई थी। पार्टी को उम्मीद है कि इस बार उन्हें तमिलनाडु में सीटें मिलेंगी।

तमिलनाडु लोकसभा चुनाव 2024: देखें सभी 39 सीटों के रिजल्ट

नंबरसीटविनरपार्टी
1तिरूवल्लूर लोकसभा रिजल्टशशिकांत सेंथिल कांग्रेस
2चेन्नई उत्तर लोकसभा रिजल्ट डॉ. कलानिधि वीरस्वामीDMK
3चेन्नई दक्षिण लोकसभा रिजल्ट टी. सुमाथी (उपनाम) थामिझाची थंगापांडियनDMK
4चेन्नई केंद्रीय लोकसभा रिजल्ट दयानिधि मारनDMK
5श्रीपेरूम्‍बुडुर लोकसभा रिजल्ट टी आर बालूDMK
6कांचीपुरम लोकसभा रिजल्ट सेल्वम. जी DMK
7अराकोन्‍नम लोकसभा रिजल्ट एस जगथराचकनDMK
8वेल्लोर लोकसभा रिजल्ट डीएम कथिर आनंदDMK
9कृष्णागिरि लोकसभा रिजल्ट गोपीनाथ केकांग्रेस
10धर्मापुरी लोकसभा रिजल्टमणि. ए. को DMK
11तिरूवन्नामलाई लोकसभा रिजल्ट अन्नादुरई, सी.एन.DMK
12अरानी लोकसभा रिजल्ट धरणिवन्धान एम एसDMK
13विलुप्पुरम लोकसभा रिजल्ट रविकुमार.डी विदुथलाई चिरुथैगल काची
14कल्लाकुरिची लोकसभा रिजल्ट मलैयारासन डीDMK
15सलेम लोकसभा रिजल्ट सेल्वागणपति टी एमDMK
16नामाक्कल लोकसभा रिजल्ट माथेस्वरन वी एसDMK
17इरोड लोकसभा रिजल्ट के ई प्रकाशDMK
18तिरूप्‍पुर लोकसभा रिजल्ट सुब्बारायण के. CPI
19नीलगिरि लोकसभा रिजल्ट राजा ए DMK
20कोयंबटूर लोकसभा रिजल्ट गणपति राजकुमार पीDMK
21पोल्लाची लोकसभा रिजल्ट ईश्वरस्वामी केDMK
22डिण्डीगुल लोकसभा रिजल्ट सचितनाथम आर CPI (M)
23करूर लोकसभा रिजल्ट जोथिमनी. एसकांग्रेस
24तिरूचिरापल्ली लोकसभा रिजल्ट दुरई वाइको MDMK
25पेरम्बलुर लोकसभा रिजल्ट अरुण नेहरूDMK
26कुड्डालोर लोकसभा रिजल्ट एम.के. विष्णुप्रसादकांग्रेस
27चिदम्बरम लोकसभा रिजल्ट थिरुमावलवन थोलविदुथलाई चिरुथैगल काची
28मइलादुथुरई लोकसभा रिजल्ट सुधा राकांग्रेस
29नागापट्टिनम लोकसभा रिजल्ट सेल्वराज वी. CPI
30थन्जावुर लोकसभा रिजल्ट मुरासोली एस DMK
31शिवगंगा लोकसभा रिजल्ट कार्ति पी चिदंबरमकांग्रेस
32मदुरई लोकसभा रिजल्ट वेंकटेसन एसCPI (M)
33थेनी लोकसभा रिजल्ट दंगतमिलसेलवनDMK
34विरूधुनगर लोकसभा रिजल्ट मणिकम टैगोर बीकांग्रेस
35रामानाथपुरम लोकसभा रिजल्ट नवसकानी केIUML
36थूथुक्कुडी लोकसभा रिजल्ट कनिमोझी करुणानिधि DMK
37टेनकासी लोकसभा रिजल्ट डॉ. रानी श्री कुमारDMK
38तिरूनेलवेली लोकसभा रिजल्ट रॉबर्ट ब्रूस सी कांग्रेस
39कन्याकुमारी लोकसभा रिजल्ट विजयकुमार (ऊर्फ) विजय वसंतकांग्रेस

 

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections Results LIVE

Read more Articles on
Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Rahul Gandhi को OM Birla ने क्यों बहुत बुरी तरह डांटा, कहा- आपका तरीका बहुत गलत है
Hathras Stampede: सत्संग में भगदड़-100 से ज्यादा की मौत, मौके पर मुख्य सचिव-DGP और 2 मंत्री रवाना
PM मोदी करते रहे प्रहार, झूठ बोले कौआ काटे चिल्लाता रहा विपक्ष । PM Modi Lok Sabha Speech
Akhilesh Yadav LIVE: संसद में अखिलेश यादव का भाषण | 18वीं लोकसभा | सातवां दिन
लोकसभा में बेधड़क बोलते रहे पीएम मोदी, न्याय दो-न्याय दो चिल्लाता रहा विपक्ष- Watch Video