
नई दिल्ली। कर्नाटक के 28 लोकसभा सीटों पर दो चरण में चुनाव हुए। यहां दूसरे फेज में 26 अप्रैल और तीसरे फेज में 7 मई को मतदान हुआ। मंगलवार को रिजल्ट आए। भाजपा को 14 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस 9 और जेडी (एस) 2 सीट जीत पाई है।
कर्नाटक में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच हुआ है। राज्य में कांग्रेस की सरकार है। यहां भाजपा ने जेडी(एस) के साथ गठबंधन किया है। जेडी (एस) के निलंबित नेता और सांसद प्रज्वल रेवन्ना महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के मामले में चर्चा में रहे हैं। इसके चलते पार्टी को नुकसान हुआ।
2019 में हुए लोकसभा चुनाव की बात करें तो कर्नाटक में भाजपा को बड़ी जीत मिली थी। राज्य की 28 में से भाजपा ने 25 सीटें जीत ली थी। कांग्रेस और जेडी (एस) को एक-एक सीट पर जीत मिली थी। एक निर्दलीय ने चुनाव जीता था। भाजपा के सामने अपनी इस सफलता को दोहराने की चुनौती है।
कर्नाटक लोकसभा चुनाव 2024: देखें सभी 28 सीटों के रिजल्ट
| नंबर | सीट | विनर | पार्टी |
| 1 | चिक्कोडी लोकसभा रिजल्ट | प्रियंका सतीश जारकीहोली | कांग्रेस |
| 2 | बेलगाम लोकसभा रिजल्ट | जगदीश शेट्टार | BJP |
| 3 | बागलकोट लोकसभा रिजल्ट | गद्दीगौदार पर्वतगौड़ा चंदनगौड़ा | BJP |
| 4 | बीजापुर लोकसभा रिजल्ट | रमेश जिगाजिनागी | BJP |
| 5 | गुलबर्गा लोकसभा रिजल्ट | राधाकृष्ण | कांग्रेस |
| 6 | रायचूर लोकसभा रिजल्ट | जी. कुमार नाइक. | कांग्रेस |
| 7 | बीदर लोकसभा रिजल्ट | सागर ईश्वर खंड्रे | कांग्रेस |
| 8 | कोप्पल लोकसभा रिजल्ट | के. राजशेखर बसवराज हित्नल | कांग्रेस |
| 9 | बेल्लारी लोकसभा रिजल्ट | ई. तुकाराम | कांग्रेस |
| 10 | हावेरी लोकसभा रिजल्ट | बसवराज बोम्मई | भाजपा |
| 11 | धारवाड़ लोकसभा रिजल्ट | प्रल्हाद जोशी | BJP |
| 12 | उत्तर कन्नड़ लोकसभा रिजल्ट | विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी | भाजपा |
| 13 | दावन्गेरे लोकसभा रिजल्ट | डॉ. प्रभा मल्लिकार्जुन | कांग्रेस |
| 14 | शिमोगा लोकसभा रिजल्ट | बी.वाई.राघवेन्द्र | भाजपा |
| 15 | उदीपी चिकमगलुर लोकसभा रिजल्ट | कोटा श्रीनिवास पुजारी | भाजपा |
| 16 | हसन लोकसभा रिजल्ट | श्रेयस एम. पटेल | कांग्रेस |
| 17 | दक्षिण कन्नड लोकसभा रिजल्ट | कैप्टन ब्रिजेश चौटा | भाजपा |
| 18 | चित्रदुर्ग लोकसभा रिजल्ट | गोविंद मकथप्पा करजोल जीत गए | भाजपा |
| 19 | टुमकुर लोकसभा रिजल्ट | वी. सोमन्ना | भाजपा |
| 20 | मान्डया लोकसभा रिजल्ट | एच.डी. कुमारस्वामी | जनता दल (सेक्युलर) |
| 21 | मैसूर लोकसभा रिजल्ट | यदुवीर कृष्णदत्त चामराजा वाडियार | भाजपा |
| 22 | चामराजनगर लोकसभा रिजल्ट | सुनील बोस | कांग्रेस |
| 23 | बंगलौर ग्रामीण लोकसभा रिजल्ट | डॉ. सी एन मंजूनाथ | भाजपा |
| 24 | बंगलौर उत्तर लोकसभा रिजल्ट | शोभा करंदलाजे | भाजपा |
| 25 | बंगलौर केंद्रीय लोकसभा रिजल्ट | पी सी मोहन | भाजपा |
| 26 | बंगलौर दक्षिण लोकसभा रिजल्ट | तेजस्वी सूर्या | भाजपा |
| 27 | चिक्काबल्लापुर लोकसभा रिजल्ट | डॉ.के.सुधाकर | भाजपा |
| 28 | कोलार लोकसभा रिजल्ट | एम. मल्लेश बाबू | जनता दल (सेक्युलर) |
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections Results LIVE
एग्जिट पोल ने लगाया था बीजेपी की जीत का अनुसार
जन की बात के एग्जिट पोल में कर्नाटक में भाजपा को बड़ी जीत का अनुमान लगाया गया था। यहां भाजपा और JDS के बीच गठबंधन है। एग्जिट पोल का अनुमान था कि भाजपा को 28 में से 19-20 सीटों पर जीत मिल सकती है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.