ओडिशा: कोरोना के चलते बड़ा फैसला, हर रविवार बंद रहेगा जगन्नाथ मंदिर

Published : Apr 03, 2021, 08:21 PM IST
ओडिशा: कोरोना के चलते बड़ा फैसला, हर रविवार बंद रहेगा जगन्नाथ मंदिर

सार

ओडिशा में कोरोना के बढ़ते केस की वजह से जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने फैसला किया है कि हर रविवार को मंदिर बंद रखा जाएगा। आगामी आदेश तक ऐसा ही किया जाना है। एसजेटीए के अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कहा कि मंदिर के सेवादारों की संस्था निजोग के बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है। प्रत्येक रविवार को मंदिर बंद रखा जाएगा।  

ओडिशा में कोरोना के बढ़ते केस की वजह से जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने फैसला किया है कि हर रविवार को मंदिर बंद रखा जाएगा। आगामी आदेश तक ऐसा ही किया जाना है। 

दैनिक पूजा अर्चना जारी रहेगी
एसजेटीए के अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कहा कि मंदिर के सेवादारों की संस्था निजोग के बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है। प्रत्येक रविवार को मंदिर बंद रखा जाएगा। कुमार ने कहा कि मंदिर में दैनिक पूजा अर्चना जारी रहेगी। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में मंदिर के दोबारा खुलने के बाद भी इस तरह का प्रतिबंध लगाए गए थे। 

इस बीच सूत्रों ने बताया कि एसजेटीए ने सेवादारों और उनके परिवार के सदस्यों के टीकाकरण के लिए व्यवस्था की है, क्योंकि वे देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के संपर्क में रहते हैं। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Telecom Rules 2026: ₹10,000 आवेदन फीस, नई तकनीक की टेस्टिंग कैसे होगी? जानें स्टार्टअप्स के नियम
Sonia Gandhi Instagram: 7 तस्वीरों में देखें सोनिया गांधी की पहली इंस्टाग्राम पोस्ट, संस्मरण की झलक से प्रियंका संग जश्न तक