देश में हर रोज बन रहे हैं डेढ़ करोड़ मास्क, दवा की भी कमी नहीं : केद्र सरकार

Published : Mar 20, 2020, 09:00 PM IST
देश में हर रोज बन रहे हैं डेढ़ करोड़ मास्क, दवा की भी कमी नहीं : केद्र सरकार

सार

मंडाविया ने कहा कि देश में दवा की कोई कमी नहीं हो, इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘देश में मास्क बनाने वाली 100 से अधिक इकाइयां हैं। हमारी क्षमता प्रति दिन डेढ़ करोड़ मास्क बनाने की है। इनका उत्पादन शुरू हो चुका है और इनकी कोई कमी नहीं है।’’

नई दिल्ली. सरकार ने शुक्रवार को आश्वासन दिया कि कोरोना संकट से निबटने के मामले में देश में मास्क, दस्तानों और सेनेटाइजर की कोई कमी नहीं है तथा भारत में प्रति दिन डेढ़ करोड़ मास्क बनाये जा रहे हैं।

सरकार ने राज्यसभा में दी यह जानकारी

रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में यह बात कही है। उन्होंने कहा कि आज कोरोना वायरस का प्रसार एक वैश्विक महामारी के रूप में उभरा है। भारत सरकार देश में इससे निबटने के लिए विभिन्न कदम उठा रही है जिसकी कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में देश को जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि देश में तीन रास्तों से कोरोना वायरस का संक्रमण हो सकता है। पहला जलमार्ग, दूसरा वायुमार्ग और तीसरा बांग्लादेश, नेपाल आदि पड़ोसी देशों से भूमार्ग के जरिये। उन्होंने कहा कि देश में इस संक्रमण को रोकने के लिए कड़े उपाय किए जा रहे हैं। विदेशों से जो भी आता है, उसे 14 दिन पृथक रखा जाता है। जल मार्ग में भी बंदरगाहों पर जहाज चालक दल के लोगों को पृथक रखा जा रहा है।

देश में दवा की कोई कमी नहीं

मंडाविया ने कहा कि देश में दवा की कोई कमी नहीं हो, इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘देश में मास्क बनाने वाली 100 से अधिक इकाइयां हैं। हमारी क्षमता प्रति दिन डेढ़ करोड़ मास्क बनाने की है। इनका उत्पादन शुरू हो चुका है और इनकी कोई कमी नहीं है।’’

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि देश में मास्क, दस्तानों और सेनेटाइजर की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘देश में कोई भी संकट खड़ा न हो, इसके लिए हम पहल कर रहे हैं। ’’ 

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतीकात्मक फोटो)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली,कार्रवाई कब?
12 जनवरी से रेल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, जानें सिर्फ कौन लोग बुक कर पाएंगे टिकट