एक देश एक चुनाव: JPC में शामिल हो सकती हैं प्रियंका, जानें अन्य संभावित नाम

Published : Dec 18, 2024, 03:39 PM ISTUpdated : Dec 18, 2024, 03:44 PM IST
Priyanka Gandhi

सार

प्रियंका गांधी और मनीष तिवारी 'एक देश, एक चुनाव' जेपीसी में शामिल हो सकते हैं। शीतकालीन सत्र के अंत से पहले 31 सदस्यीय समिति का गठन होगा, जो विधेयकों की समीक्षा करेगी।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और केरल के वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी को एक देश एक चुनाव (One Nation One Election) पर विचार विमर्श के लिए बनाई जाने वाली संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) में शामिल किया जा सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस से मनीष तिवारी को भी जेपीसी में जगह दी जा सकती है।

जदयू के संजय झा, समाजवादी पार्टी के धर्मेन्द्र यादव, टीडीपी के हरीश बालयोगी, डीएमके के पी विल्सन और सेल्वा गगापति, शिवसेना के श्रीकांत शिंदे तथा तृणमूल कांग्रेस के कल्याण बनर्जी और साकेत गोखले को भी जेपीसी में शामिल किया जा सकता है। प्रियंका गांधी हाल के दिनों में संसद में अलग-अलग तरह के बैग लेकर आने के चलते चर्चा में रहीं हैं। पहले वह फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर आईं। इसके बाद बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा से संबंधी बैग लेकर आईं। 

शुक्रवार को खत्म होगा संसद का शीतकालीन सत्र

संसद का शीतकालीन सत्र शुक्रवार को खत्म होने वाला है। 31 सदस्यीय समिति का गठन अगले तीन दिनों में करना होगा। यह समिति विधेयकों में प्रस्तावित संशोधनों की जांच करेगी। इसके लिए हितधारकों से परामर्श किया जाएगा। समिति के पास विधेयकों की समीक्षा करने के लिए 90 दिन का समय होगा।

मंगलवार को विपक्ष के विरोध के बीच संविधान (129 संशोधन) विधेयक 2024 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक 2024 को लोकसभा में पेश किया गया। विधेयकों के पक्ष में 269 और विपक्ष में 198 मत पड़े। विपक्ष ने इन विधेयकों का कड़ा विरोध किया है। कहा है कि इससे सत्ता का केंद्रीकरण होगा। राज्यों की स्वायत्तता का हनन होगा। कांग्रेस ने इसे राष्ट्रपति शासन प्रणाली लागू करने की भाजपा की चाल बताया है।

वाईएसआर कांग्रेस, बीजद, एआईएडीएमके जैसे दलों ने पूरे देश में एक साथ चुनाव कराने का समर्थन किया है। ये दल न तो कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक के साथ हैं और न भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के साथ।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस का सड़ा हुआ तंत्र छिपा नहीं सकता अंबेडकर के अपमान का कुकर्म: पीएम मोदी

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके