दोस्त से 50 अंडे खाने की शर्त लगी, लेकिन खाते खाते वहीं गिरा और हो गई मौत

Published : Nov 04, 2019, 10:53 PM IST
दोस्त से 50 अंडे खाने की शर्त लगी, लेकिन खाते खाते वहीं गिरा और हो गई मौत

सार

जौनपुर में एक व्यक्ति की अंडे खाने की शर्त लगाने के चक्कर में जान चली गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुभाष यादव नाम का शख्स अपने साथी के साथ अंडे खाने गया। उसी दौरान शर्त लगा बैठा कि 50 अंडे और एक बोतल शराब पी जाएगा तो 2 हजार रुपए मिलेंगे। सुभाष ने कोशिश की, लेकिन अंडा खाते- खाते बेहोश हो गया। 

जौनपुर, यूपी. जौनपुर में एक व्यक्ति की अंडे खाने की शर्त लगाने के चक्कर में जान चली गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुभाष यादव नाम का शख्स अपने साथी के साथ अंडे खाने गया। उसी दौरान शर्त लगा बैठा कि 50 अंडे और एक बोतल शराब पी जाएगा तो 2 हजार रुपए मिलेंगे। सुभाष ने कोशिश की, लेकिन अंडा खाते- खाते बेहोश हो गया। 

41 अंडे खाने के बाद हो गया बेहोश
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुभाष ने शर्त लगाने के बाद अंडा खाना शुरू किया। एक के बाद एक 41 अंडे खा गया, लेकिन जैसे ही 42वीं अंडा खाया, बेहोश होकर गिर पडा। वहां मौजूद लोग उसे तुरन्त हॉस्पिटल ले गए। लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

किसी ने रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई
पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। स्थानीय लोगों से इस बात की जानकारी पुलिस और मीडिया तक पहुंची। पुलिस ने बताया कि मृतक अर्गुपुर कलां धौरहरा गांव का रहने वाला था और ट्रैक्टर और बोलेरो चलवाता था।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Noida Gangrape: न CCTV, न Panic Button! चार्जशीट में सीमेन-बाल कितने अहम? SC ने लिया संज्ञान
Top 10 News: Trump की AI डील से J&K एनकाउंटर तक बड़ा उलटफेर, नेपाल बाढ़ ने बढ़ाई UP-Bihar की चिंता