I-N-D-I-A: विपक्ष के 26 दलों ने 2024 चुनाव के लिए कसी कमर, स्लोगन दिया- 'जुड़ेगा भारत-जीतेगा इंडिया'

Published : Jul 19, 2023, 11:48 PM ISTUpdated : Jul 20, 2023, 12:11 AM IST
congress alliance

सार

भारतीय जनता पार्टी के विरोध में एकजुट हुई पार्टियों का नया नाम I-N-D-I-A है। इस गठबंधन ने अपना टैगलाइन भी शेयर कर दिया है। इसमें भारत और इंडिया दोनों का जिक्र किया गया है।

New Alliance Slogan. बीजेपी को केंद्र की सत्ता से हटाने के लिए कांग्रेस ने 26 पार्टियों के साथ मिलकर नया एलायंस बनाया है। इस गठबंधन का नाम I-N-D-I-A यानि इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस रखा गया है। अब इस एलायंस ने नया स्लोगन भी जारी किया है। यह स्लोगन है 'जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया'। वहीं दूसरी तरफ इस एलायंस के नाम को लेकर दिल्ली के बाराखंभा थाने में एक एफआईआर भी दर्ज करा दी गई है।

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने क्या कहा

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया का नारा 26 राजनैतिक दलों की साझी सियासी पू्ंजी है। वहीं बीजेपी ने इंडिया और भारत के बीच की दूरी को लेकर सवाल उठाया था। यहां तक हुआ असम के मुख्यमंत्री सरमा ने अपने ट्विटर प्रोफाइल से इंडिया को हटाकर भारत कर दिया था। लेकिन अब कांग्रेस के नए एलायंस ने भारत को भी खुद से जोड़कर जो टैगलाइन दिया है, वह चर्चा का विषय बन गया है।

2024 का लोकसभा चुनाव भारत और इंडिया के नाम पर होगा

कांग्रेस ने जो नया एलांयस बनाया है उसका नाम तो इंडिया रखा गया है लेकिन नारे में भारत को भी जोड़ दिया गया है। इस बार का लोकसभा चुनाव बेहद दिलचस्प होने वाला है क्योंकि गठबंधन ने अपनी टैगलाइन में भारत को जोड़कर तमाम सवालों का जवाब देने की कोशिश की है। नए एलायंस ने 24 घंटे के भीतर ही नई टैगलाइन जारी कर दी है। यह टैगलाइन कुछ और नहीं बल्कि जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया है।

कांग्रेस ने जारी किया नया वीडियो

कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह नारा वीडियो के साथ जारी किया गया है। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने असम के सीएम की टिप्पणियों का भी जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हम इंडिया भी हैं और भारत को जोड़ने की भी बात कर रहे हैं। दरअसल भाजपा के नेताओं ने इंडिया नाम पर कई सवाल दागे थे जिसके बाद कांग्रेस ने यह कदम उठाया है। अब देखना है कि भारत की जनता इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

कांग्रेस ने क्या प्रतिक्रिया दी है

भारत बनाम इंडिया का विवाद बुधवार सुबह तब शुरू हुआ जब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने अपने ट्विटर प्रोफाइल से इंडिया को हटाया भारत कर दिया। कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी के लोग भारत और इंडिया को बांटना चाहते हैं जबकि हमारा कहना है कि जो भारत है, वहीं इंडिया भी है। हम दोनों को अलग नहीं देखते हैं। केसी वेणुगोपाल ने बीजेपी के चीफ मिनिस्टर को नसीहत देते हुए लिखा कि सरमा ने कभी संविधान देखा या पढ़ा होता तो यह नहीं करते।

यह भी पढ़ें

विपक्ष के नए एलायंस I-N-D-I-A नाम पर नहीं थम रहा बवाल, दिल्ली के बाराखंभा थाने में दर्ज हुई F.I.R

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Ranchi Air Ambulance Crash Video: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, एक मौत
Terror Module: भारत को दहलाने की साजिश रच रहे थे आतंकी, इन 2 राज्यों से 8 संदिग्ध गिरफ्तार