पाकिस्तान ने 2020 में अब तक 3000 से ज्यादा बार सीजफायर उल्लंघन किया, यह 17 साल में सबसे ज्यादा

Published : Sep 19, 2020, 12:22 PM IST
पाकिस्तान ने 2020 में अब तक 3000 से ज्यादा बार सीजफायर उल्लंघन किया, यह 17 साल में सबसे ज्यादा

सार

 पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी सेना ने इस साल 2020 में 7 सितंबर तक 3186 बार सीजफायर उल्लंघन किया है। सरकार ने यह जानकारी पिछले हफ्ते संसद में दी। यह 2003 से पिछले 17 साल में सबसे अधिक है।   

श्रीनगर. पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी सेना ने इस साल 2020 में 7 सितंबर तक 3186 बार सीजफायर उल्लंघन किया है। सरकार ने यह जानकारी पिछले हफ्ते संसद में दी। यह 2003 से पिछले 17 साल में सबसे अधिक है। 

रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने राज्यसभा में बताया कि पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय बार्डर पर जम्मू के क्षेत्र में 242 बार फायरिंग की। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने हर बार माकूल जवाब दिया। इसके अलावा उल्लंघन के बारे में पाकिस्तानी अधिकारियों को भी जानकारी दी गई। 

सीजफायर में 8 जवान हुए शहीद
उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग मे 8 जवान इस साल शहीद हुए हैं। वहीं, 2 जख्मी हुए हैं। जबकि बड़ी संख्या में मासूम नागरिक भी मारे गए। उनके घर भी तबाह हो गए। 

जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद बौखलाया पाकिस्तान
सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान ने पिछले साल 2019 में जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने के  बाद से सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं को अंजाम दिया है। 2019 में करीब 2000 बार पाकिस्तान की ओर फायरिंग की गई। 

चीन और पाकिस्तान से चल रहा सीमा विवाद
एक ओर भारत का चीन से सीमा विवाद चल रहा है। ऐसे वक्त में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं में इजाफा हुआ है। 15 जून को गलवान में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। वहीं, 40 से ज्यादा चीनी सैनिक भी मारे गए थे। हालांकि, चीन ने आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

ISRO: क्या है 'अन्वेषा' जिसके लॉन्च होते ही आएगी आतंकियों की शामत, क्यों है खास
'भारत ने तलवारों से नहीं दिलों से दुनिया जीती' शिव साधना कर क्या बोले PM मोदी