पद्म पुरस्कार का ऐलान, जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को पद्म विभूषण; रामविलास पासवान को पद्म भूषण; देखें लिस्ट

Published : Jan 25, 2021, 09:36 PM ISTUpdated : Jan 25, 2021, 10:34 PM IST
पद्म पुरस्कार का ऐलान, जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को पद्म विभूषण; रामविलास पासवान को पद्म भूषण; देखें लिस्ट

सार

केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या को पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया। 119 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, एसपी बालासुब्रमण्यम समेत 7 लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या को पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया। 119 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, एसपी बालासुब्रमण्यम समेत 7 लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। वहीं, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पीएम के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत), असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई (मरणोपरांत) और धर्मगुरु कलबे सादिक (मरणोपरांत) समेत 10 लोगों को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा समेत 102 लोगों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। 

जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे, गायक एस पी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), सैंड कलाकार सुदर्शन साहू, पुरातत्वविद बीबी लाल पद्म विभूषण से सम्मानित।

 


10 लोगों को मिला पद्म भूषण पुरस्कार
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पीएम के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत), असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई (मरणोपरांत) और धर्मगुरु कलबे सादिक (मरणोपरांत) समेत 10 लोगों को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

102 लोगों को मिले पद्म श्री पुरस्कार

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?