
Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत हुई। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। भारत सरकार ने आतंकियों और उनके आकाओं तक पहुंचने की बात कही है। इस बीच पाकिस्तान के डर है कि भारत फिर से सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है। यही वजह है कि अभी से पाकिस्तान सरकार कहने लगी है कि भारत ने हमला किया तो जवाब देंगे।
पहलगाम हमला 2019 के पुलवामा आत्मघाती बम विस्फोट के बाद सबसे घातक हमला था। इसकी जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है। ET की रिपोर्ट के अनुसार सीनियर डिफेंस सूत्रों ने बताया है कि आज भारत पाकिस्तान में आतंकवादी ढांचे पर हमला करने के लिए 2019 में बालाकोट एयर स्ट्राइक के दौरान की तुलना में काफी अधिक तैयार है।
इंडियन एयरफोर्स के पास राफेल फाइटर जेट्स हैं। ये विमान हवा से जमीन पर मार करने वाले SCALP मिसाइलों से लैस हैं। इस मिसाइल का रेंज 300 किलोमीटर से अधिक है। सटीक हमला करने वाले इस गाइडेड स्टैंड-ऑफ हथियार से भारत सीमा पर किए बिना पाकिस्तान के अंदरुनी इलाके में मौजूद हाई वैल्यू टारगेट को नष्ट कर सकता है। भारत ने पाकिस्तान से लगी सीमा पर S-400 एयर डिफेंस सिस्टम तैनात कर रखा है। इसका रेंज इतना अधिक है कि पूरे पाकिस्तान पर नजर रखी जा सकती है। इससे भारत की ओर बढ़ रहे पाकिस्तानी विमानों को समय रहते देखा जा सकता है। खतरा होने पर इससे उन्हें हवा में ही नष्ट किया जा सकता है।
भारत के पास दुनिया का सबसे घातक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस है। इसके कई वर्जन है। इस मिसाइल को जमीन से जमीन और हवा से जमीन पर दागा जा सकता है। ब्रह्मोस का रेंज 300 किलोमीटर है। नए वर्जन में इसका रेंज बढ़ाया गया है। भारत ने पाकिस्तान से लगी सीमा के करीब ब्रह्मोस मिसाइल तैनात कर रखे हैं।
भारतीय वायु सेना के सुखोई एमकेआई 30 लड़ाकू विमान को ब्रह्मोस दागने के लिए अपग्रेड किया गया है। यह मेल बेहद खतरनाक है। इससे सुखोई विमान 300 km दूर से ही दुश्मन के ठिकाने को मिटा सकता है। ब्रह्मोस की रफ्तार इतनी अधिक है कि इसे एयर डिफेंस सिस्टम से रोक पाना बेहद मुश्किल है।
ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2025 के अनुसार सैन्य क्षमता के मामले में भारत दुनिया में चौथे स्थान पर है। वहीं, पाकिस्तान 12वें स्थान पर खिसक गया है। भारत में 1,455,550 सक्रिय सैन्यकर्मी हैं। 1,155,000 रिजर्व और 2.5 मिलियन से ज्यादा अर्धसैनिक बलों के जवान हैं। पाकिस्तान की सक्रिय सैन्य शक्ति 654,000 है। इसमें लगभग 500,000 अर्धसैनिक बल हैं। भारत के पास 4,201 टैंक हैं। इनमें एडवांस T-90 भीष्म और अर्जुन मॉडल शामिल हैं। पाकिस्तान के पास 2,627 टैंक हैं। भारत के पास लगभग 149,000 बख्तरबंद वाहन हैं। ये पाकिस्तान से तीन गुना ज्यादा हैं।
इंडियन एयरफोर्स के पास 2,229 विमान हैं। इनमें 513 फाइटर जेट्स हैं। पाकिस्तान के पास 1,399 विमान हैं। इनमें से 328 लड़ाकू विमान हैं। भारत की वायुसेना के पास 899 तो पाकिस्तान के पास 373 हेलीकॉप्टर हैं। इंडियन एयरफोर्स के पास हवा में इंधन भरने वाले 6 टैंकर हैं। वहीं, पाकिस्तान के पास ऐसे चार विमान हैं।
भारत ने फ्रांस से 36 राफेल फाइटर जेट खरीदे हैं। फ्रांस के साथ 26 राफेल एम विमानों के लिए 63 हजार करोड़ रुपए की डील होने वाली है। इन्हें एयरक्राफ्ट कैरियर पर तैनात किया जाएगा। इंडियन एयरफोर्स के पास Su-30MKI और तेजस जैसे ताकतवर लड़ाकू विमान हैं।
भारत की समुद्री शक्ति उसकी लंबी तटरेखा और बढ़ती इंडो-पैसिफिक उपस्थिति को देखते हुए महत्वपूर्ण है। भारतीय नौसेना शक्तिशाली नौसेना है। इसके पास 293 युद्धपोतों का बेड़ा है। इसमें 2 विमानवाहक पोत (आईएनएस विक्रमादित्य और आईएनएस विक्रांत) शामिल हैं। इंडियन नेवी के पास 18 सबमरीन हैं। वहीं, पाकिस्तान के पास 8 पनडुब्बी हैं। उसके पास एक भी डिस्ट्रॉयर या एयरक्राफ्ट कैरियर नहीं है। समुद्र में लंबी दूरी तक निगरानी रखने के लिए इंडियन नेवी अमेरिकी ड्रोन MQ-9B इस्तेमाल करती है।
इंडियन नेवी की ताकत