पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, एक महिला की मौत, एक घायल

Published : Jun 12, 2020, 07:35 PM IST
पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, एक महिला की मौत, एक घायल

सार

पाकिस्तान ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में गोलीबारी की। फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और मोर्टार दागे। हालांकि, फायरिंग का भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।   

श्रीनगर. पाकिस्तान ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में गोलीबारी की। फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और मोर्टार दागे। हालांकि, फायरिंग का भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। 

जवानों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं 
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि हमारे जवानों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इससे पहले 12 जून की सुबह पाकिस्तान की ओर से बारामूला जिले के रामपुर सेक्टर में भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। 

करीब 7 दिन से सीमा पार से गोलीबारी हो रही
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ हफ्तों से पाकिस्तान लगातार सीमा पर से संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तानी सेना बिना किसी वजह अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पूंछ और कठुआ जिलों सहित आसपास के गांवों को निशाना बना रही है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

पीएम मोदी के बेंगलुरु दौरे से पहले मिला विस्फोटक, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप
नई सरकार या नया विवाद? विजय के शपथ ग्रहण समारोह की वो तस्वीरें, जिन्हें देख इंटरनेट पर भिड़ गए समर्थक!