
Pakistan Army Violates Ceasefire: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में LoC (Line of Control) पर बुधवार शाम को पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलीबारी में भारतीय पक्ष में किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है।
संघर्ष विराम का उल्लंघन पाकिस्तान के राजनेता अनवार उल-हक द्वारा भारत के खिलाफ जिहाद का आह्वान करने के करीब एक महीने बाद हुआ है। अनवार ने घोषणा की थी कि उनकी सरकार जम्मू-कश्मीर से भारतीय सेना को खदेड़ने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों को जुटाएगी।
हक ने यह बयान 5 जनवरी को मुजफ्फराबाद में एक रैली में दिया था। इस रैली में "अल-जिहाद, अल-जिहाद" के नारे लगाए गए थे। बता दें कि जिहाद का मतलब मुसलमानों द्वारा इस्लाम की शिक्षाओं का पालन करने के प्रयासों के साथ-साथ धर्म की रक्षा के लिए या इस्लाम के कथित दुश्मनों के खिलाफ लड़ने से है।
यह भी पढ़ें- Jammu IED Blast: अखनूर सेक्टर में IED धमाका, दो जवान मारे गए
बता दें कि भारत ने लगातार कहा है कि पूरा जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। क्षेत्र में शांति को बाधित करने के किसी भी प्रयास का दृढ़ता से मुकाबला किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर में तेजी से विकास के काम हो रहे हैं। इसके चलते पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के लोगों में पाकिस्तान की सरकार और वहां की सेना के प्रति गुस्सा है। वे ठगे महसूस कर रहे हैं। पीओके के लोग सरकार और सेना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पाकिस्तान की सरकार की परेशानी बढ़ी हुई है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.