
नई दिल्ली. पाकिस्तान के मंत्री को भाषण के दौरान करंट लगने का वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स मजाक बना रहे हैं। इसी दौरान पत्रकार नायला इनायत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वीडियो कैप्शन है, जहां सीएम खैबर पख्तूनख्वा डीजे वाले बाबू से प्रार्थना करते हैं कि इंडिया का बाजा, बजा दे .."
महमूद खान ने कहा- अल्लाह, हम इंडिया का बाजा बजा दें
शेयर वीडियो खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान का है। वे दोनों हाथ हवा में उठाकर बोल रहे हैं, "अल्लाह हमपे रहम करे, फिर लोगों ने दोहराया... "आमीन"। फिर वे कहते हैं कि "अल्लाह हमें ताकत दे कि हम इंडिया का बाजा बजा दें।" इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर महमूद खान का मजाक बनाया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर ऐसे आए रिएक्शन
- सोशल मीडिया पर यूजर्स ने वीडियो शेयर कर लिखा,"महमूद खान डीजे वाले बाबू से प्रार्थना कर रहे हैं कि इंडिया का बाजा बजा दे।"
- एक अन्य यूजर ने लिखा,"बुरा मत मानना। एक देश के पास कितने जोकर हो सकते हैं?"
- "बाजा बजा दिया जाएगा। इंडिया बाजवा का बाजा बजाएगा।"
- "शादियों का सीजन आने वाला है और बाजा बजाने वालों की जरूरत हमें भी है।"
- "डीजेवाले बाबू, तुम तो इंडिया में फेमस हो गए।"
- "पूरा पाकिस्तान कॉमेडियन है।"
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.