
श्रीनगर. पाकिस्तान की एक महिला को शादी के 36 साल बाद 21 दिसंबर को भारत की नागरिकता मिली। पाकिस्तान की अटक की रहने वालीं खतीजा परवीन की शादी पुंछ में 1983 में हुई थी। परवीन पुंछ में आईं पहली पाकिस्तानी महिला थीं।
परवीन का जन्म 1964 में हुआ था। उनकी शादी पुंछ में 1983 में मोहम्मद ताज से हुई थी। मोहम्मद ताज ने कहा, पत्नी को नागरिकता देने के लिए वे गृह मंत्रालय और भारत सरकार को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने बताया कि नागरिकता के लिए उन्होंने 20 साल पहले यानी 2000 में एप्लाई किया था।
'प्रशासन ने काफी मदद की'
मोहम्मद ताज के भाई मोहम्मद इकबाल ने कहा, मेरे भाई कहते है कि प्रशासन ने कितनी भी मदद की हो लेकिन वे पुंछ के पूर्व डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर वजाहत हबिबुल्लाह का धन्यवाद करते हैं। वे 1997 में डीसी थे, जब मेरे भाई की शादी हुई, मैं उनसे मदद मांगने गया कि मेरे भाई की पत्नी को यहां रहने के लिए अनुमति मिले। इस मामले में प्रशासन ने भी काफी मदद की।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.