पकिस्तान ने UN में पेश किया झूठा डोजियर, भारत ने लताड़ते हुए कहा- एबटाबाद याद है या नहीं

Published : Nov 25, 2020, 12:52 PM IST
पकिस्तान ने UN में पेश किया झूठा डोजियर, भारत ने लताड़ते हुए कहा- एबटाबाद याद है या नहीं

सार

भारत ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को झूठा डोजियर पेश करने पर जमकर लताड़ लगाई है। भारत ने कहा, दस्तावेजों को मनगढ़ंत बनाना और झूठे बयान देना पाकिस्तान के लिए नया नहीं है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादियों की सबसे बड़ी संख्या पाकिस्तान में ही है।

नई दिल्ली. भारत ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को झूठा डोजियर पेश करने पर जमकर लताड़ लगाई है। भारत ने कहा, दस्तावेजों को मनगढ़ंत बनाना और झूठे बयान देना पाकिस्तान के लिए नया नहीं है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादियों की सबसे बड़ी संख्या पाकिस्तान में ही है। पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को एक डोजियर दिया, जिसमें भारत पर पाकिस्तान में 'आतंकवाद' का आरोप लगाया गया था। 

पकिस्तान द्वारा झूठा डोजियर पेश करने के एक दिन बाद भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के कुछ सदस्यों को एक डोजियर मुहैया कराया था, जिसमें पिछले सप्ताह पाकिस्तान स्थित- जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंवादियों के भारत में घुसपैठ का जिक्र है। आपको बता दें कि सुरक्षा बलों के जवानों ने चारों को मार गिराया था।

पाकिस्तान के लिए झूठा डोजियर नया नहीं 
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के डोजियर का जवाब देते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि और राजदूत टीएस तिरुमूर्ति कहा, "पाकिस्तान द्वारा प्रस्तुत 'झूठ का डोजियर' की विश्वसनीयता शून्य है। दस्तावेजों को गलत साबित करना और झूठे कथन का समर्थन करना, यह पाकिस्तान के लिए कोई नई बात नहीं है।' शीर्ष भारतीय दूत ने आगे कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादियों और संस्थाओं के लिए पाकिस्तान विश्व का सबसे बड़ा पनाहगार देश है।

भारत ने पूछा- एबटाबाद याद है न  
भारतीय राजदूत ने पूछा- एबटाबाद याद है! - आतंकी संगठन अल-कायदा के संस्थापक ओसामा बिन लादेन को 2 मई, 2011 को एबटाबाद में अमेरिकी सुरक्षा बलों ने मार दिया था। उसे पाकिस्तान में उस जगह गोलाबारी के दौरान सिर में गोली लगी थी, जहां वह पनाह लिए हुए था। पाकिस्तान ने लंबे समय से देश में लादेन की उपस्थिति से इनकार किया था।
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

12 जनवरी से रेल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, जानें सिर्फ कौन लोग बुक कर पाएंगे टिकट
काला चश्मा, काली जैकेट, काली ही वॉच...यूथ दिवस पर देखिए PM मोदी का स्वैग