अहमद पटेल निधन: सोनिया ने कहा, एक वफादार सहयोगी, दोस्त खो दिया, राहुल ने कहा- पार्टी के स्तंम्भ थे

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अहमद पटेल के निधन पर सोनिया गांधी ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, एक सहयोगी को खो दिया, जिसका पूरा जीवन पार्टी के लिए समर्पित था। सोनिया गांधी ने लिखा है कि उन्होंने एक कॉमरेड, एक वफादार सहयोगी और एक दोस्त खो दिया है। मैं उनके निधन पर शोक व्यक्त करती हूं। उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।

Asianet News Hindi | Published : Nov 25, 2020 2:48 AM IST / Updated: Feb 05 2022, 03:20 PM IST

नई दिल्ली. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अहमद पटेल के निधन पर सोनिया गांधी ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, एक सहयोगी को खो दिया, जिसका पूरा जीवन पार्टी के लिए समर्पित था। उनकी आस्था और समर्पण, अपने कर्तव्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, हमेशा मदद करने के लिए उनकी उदारता दुर्लभ गुण थे जो उन्हें दूसरों से अलग करते थे। सोनिया गांधी ने लिखा है कि उन्होंने एक कॉमरेड, एक वफादार सहयोगी और एक दोस्त खो दिया है। मैं उनके निधन पर शोक व्यक्त करती हूं। उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।

वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने कहा, यह एक दुखद दिन है। अहमद पटेल कांग्रेस पार्टी के एक स्तंभ थे। उन्होंने कांग्रेस में रहते हुए आखिरी सांस ली और अपने सबसे कठिन समय में पार्टी के साथ खड़े रहे। फैसल, मुमताज और परिवार के लिए मेरा प्यार और संवेदना।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, अहमद जी न केवल एक बुद्धिमान और अनुभवी सहकर्मी थे, जिनसे मैं लगातार सलाह और परामर्श  लेती थी, वे एक ऐसे दोस्त थे जो हम सबके साथ खड़े रहे। दृढ़, निष्ठावान और भरोसेमंद थे। उनका निधन एक बहुत बड़ा शून्य है। उनकी आत्मा को शांति मिले।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, कोई भी व्यक्ति उनसे कितना भी नाराज क्यों न हो, वह उन्हें संतुष्ट करके ही वापस भेजते थे। वह कांग्रेस के हर फैसले में शामिल थे। उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, दिग्गज कांग्रेसी नेता और मित्र अहमद पटेल जी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा दुख और स्तब्ध हूं। यह कांग्रेस पार्टी और मेरे जैसे सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। पार्टी में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इस कठिन समय में उनके परिवार के सदस्यों, मित्रों और समर्थकों के प्रति संवेदना। ईश्वर उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दे। उनकी आत्मा को शांति मिले।

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने लिखा, निशब्द..जिन्हें हर छोटा बड़ा, दोस्त, साथी..विरोधी भी...एक ही नाम से सम्मान देते- ‘अहमद भाई’! वो जिन्होंने सदा निष्ठा व कर्तव्य निभाया, वो जिन्होंने सदा पार्टी को ही परिवार माना, वो जिन्होंने सदा राजनीतिक लकीरें मिटा दिलों पर छाप छोड़ी, अब भी विश्वास नही..अलविदा “अहमद जी”।

पीएम मोदी ने लिखा, अहमद पटेल जी के निधन से दुखी। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में कई साल बिताए और समाज की सेवा की। अपने तेज दिमाग के लिए जानी जाने वाले, कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में उनकी भूमिका हमेशा याद की जाएगी। उनके बेटे फैसल से बात की और संवेदना व्यक्त की। अहमद भाई की आत्मा को शांति मिले।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अहमद पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि वह एक शानदार सांसद थे। उन्होंने लिखा, यह जानकर दुखी हूं कि कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल अब नहीं हैं। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना। 

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा, वे एक सक्षम सांसद थे और हमेशा राजनीतिक स्पेक्ट्रम में नेताओं के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखते थे। शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदना।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कहा, अहमद पटेल जी के निधन के बारे में सुनकर मुझे दुख हुआ है। इस कठिन समय में उनके परिवार के साथ मेरी गहरी सहानुभूति है।

बीएसपी नेता मायावती ने कहा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व देश की राजनीति का जाना-पहचाना नाम श्री अहमद पटेल के आज सुबह निधन की खबर अति-दुःखद। उनके परिवार व मित्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। उनका व्यक्तित्व बहुत  सादा व काफी मिलनसार था। भारतीय राजनीति में उनकी गहरी छाप को हमेशा अच्छी नजर से देखा व याद किया जाएगा।

Share this article
click me!