
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने शनिवार की शाम सगाई की। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस मौके पर बधाई देने पहुंचे।
अरविंद केजरीवाल ने राघव और परिणीति की तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, "जिंदगी के इस नए सफर की शुरुआत पर आप दोनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ईश्वर आप दोनों को हमेशा खुश रखें। भगवान की बनाई आपकी ये खूबसूरत जोड़ी सदा बनी रहे।"
सगाई समारोह सिख रीति-रिवाजों के बाद हुआ। दोनों ने नई दिल्ली स्थित कपूरथला हाउस में एक दूसरे को अंगूठी पहनाई। इस दौरान परिवार के लोग, दोस्त और खास मेहमान मौजूद थे। सगाई समारोह शाम 5 बजे शुरू हुआ। इसकी शुरुआत सुखमनी साहिब के पाठ और अरदास से हुई। सगाई समारोह में 150 लोग शामिल हैं। सगाई को देखते हुए मुंबई स्थित परिणीति के घर को सजाया गया है। शनिवार शाम खास लाइटिंग से घर जगमगा उठा।
यह भी पढ़ें- परिणीति चोपड़ा ने की राघव चड्ढा से सगाई, रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर लिखा- मैंने हां कह दी
बहन की सगाई में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा बहन परिणीति चोपड़ा की सगाई में पहुंची। परिणीति चोपड़ा ने 2011 की रोमांटिक कॉमेडी लेडीज वर्सेज रिकी बहल में रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा के साथ एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस को आखिरी बार सूरज बड़जात्या की फिल्म उंचाई में देखा गया था। परिणीति चोपड़ा ने कोड नेम: तिरंगा, द गर्ल ऑन द ट्रेन, साइना नेहवाल की बायोपिक, संदीप और पिंकी फरार, हंसी तो फंसी, केसरी, शुद्ध देसी रोमांस और इश्कजादे जैसी फिल्मों में काम किया है। वह चमकिला और कैप्सूल गिल में दिखाई देंगी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.