Asianet News | Published : Aug 8, 2023 4:45 AM IST / Updated: Aug 08 2023, 07:20 PM IST

No Confidence Motion 1st Day: निशिकांत दुबे ने 'बेटे-दामाद' पर किया कमेंट, रिजिजू बोले-मोदी सरकार को पूर्वोत्तर से सबसे अधिक प्यार

सार

No Confidence Motion Live. संसद में 8 अगस्त 2023 से अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा पहुंच चुके हैं। विपक्ष की तरफ से गौरव गोगोई ने ओपनिंग कमेंट करते हुए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरूआत की। जबकि बीजेपी की ओर से अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ निशिकांत दुबे ने वक्तव्य दिया। पक्ष-विपक्ष दोनों ने अपने सांसदों को सदन में मौजूद रहने का व्हिप जारी किया है। केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा 8 अगस्त, 9 और 10 अगस्त तक जारी रहेगी। पहले दिन की जोरदार बहस के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने सदन को बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दिया है। पीएम मोदी 10 अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव की चर्चा का जवाब देंगे।

07:17 PM (IST) Aug 08

लोकसभा बुधवार 11 बजे तक स्थगित

इंडिया गठबंधन द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ लोकसभा में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मंगलवार को पूरे दिन चर्चा हुई। पहले दिन की जोरदार चर्चा के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने बुधवार को सुबह 11 बजे तक सदन को स्थगित कर दिया है। मानसून सत्र में पहली बार तय समय-सीमा तक लोकसभा का मंगलवार को संचालन हुआ। 

04:29 PM (IST) Aug 08

मोदी सरकार को पूर्वोत्तर की सबसे अधिक चिंता

पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने नार्थ-ईस्ट के युवक-युवतियों के साथ होने वाले भेदभाव को समाप्त किए जाने की मोदी सरकार की पहल के बारे में जानकारी दी। रिजिजू ने कहा कि दिल्ली व अन्य तमाम जगहों पर नार्थ-ईस्ट के बच्चों के साथ दुव्यर्वहार होता था। लेकिन 2014 के बाद ऐसा नहीं हो रहा है। पीएम मोदी के निर्देश पर दिल्ली में पुलिस में नार्थ-ईस्ट के युवक-युवतियों को भर्ती कराया गया। नार्थ-ईस्ट के लिए स्पेशल पुलिस बनाया गया। आज नार्थ-ईस्ट के युवक-युवतियों से भेदभाव की कोई खबर नहीं आती। यह होता है पूर्वोत्तर को लेकर प्यार। मोदी सरकार को पूर्वोत्तर की सबसे अधिक चिंता है।

03:03 PM (IST) Aug 08

एकनाथ शिंदे के बेटे ने सुनाई हनुमान चालीसा

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने कहा कि एक समय महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा पढ़ने पर भी रोक लगा दी गई थी। इस दौरान महिला सांसद ने कहा कि क्या उन्हें हनुमान चालीसा आती है। इस श्रीकांत शिंदे सदन में ही हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे।

 

03:01 PM (IST) Aug 08

9 साल में बीजेपी ने गिराईं 9 सरकारें- सुप्रिया सुले

एमसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि बीजेपी ने पिछले 9 सालों में 9 चुनी हुई सरकारों को गिराने का काम किया है। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सुप्रिया ने मणिपुर के सीएम का इस्तीफा मांग और कहा कि दंगे, रेप के 10 हजार मामले दर्ज हुए हैं लेकिन क्या हम इतने असंवेदनशील हो गए हैं।

02:56 PM (IST) Aug 08

टीडीपी और बीजेडी नेताओं ने रखी बात

केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए इंटर सर्विसेस आर्गनाइजेशन कमांड कंट्रोल एंड डिसिप्लीन बिल 2023 टीडीपी ने के प्रमोद कुमार और बीजू जनता दल के लीडर कामाख्या प्रसाद ने भी अपनी बात रखी है। सांसदों ने भारतीय सेना के आधुनिकरण को लेकर भी सरकार का समर्थन किया है।

02:47 PM (IST) Aug 08

एआईएडीएमके के थंबीदुरई ने उठाया मछुाआरों का मुद्दा

तमिलनाडु के एआईएडीएमके लीडर थंबीदुरई ने श्रीलंका के मामले को उठाया। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र के मछुआरों को श्रीलंका के लोग परेशान करते हैं। कई बार तो हमारे मछुआरों पर फायरिंग भी होती है। रक्षा मंत्री को इन मुद्दों पर भी ध्यान देना चाहिए।

02:21 PM (IST) Aug 08

BJD के सुजीत कुमार ने किया सपोर्ट

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इंटर सर्विसेस आर्गनाइजेशन कमांड कंट्रोल एंड डिसिप्लीन बिल 2023 पेश किया। बीजू जनता दल के सांसद सुजीत कुमार ने इस बिल को सपोर्ट किया है।

02:06 PM (IST) Aug 08

राज्यसभा में राजनाथ सिंह ने रखा बिल का प्रस्ताव

राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रक्षा संबंधी बिल पेश कर रहे हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि 4 अगस्त को यह बिल लोकसभा से पास कर दिया है। हम अपनी सेनाओं के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए यह बिल लेकर आए हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि इंटर सर्विसेस आर्गनाइजेशन कमांड कंट्रोल एंड डिसिप्लीन बिल 2023 पेश किया जा रहा है।

01:59 PM (IST) Aug 08

मणिपुर हिंसा पर सौगत राय का बयान

तृणमूल कांग्रेस नेता सौगत राय ने कहा कि जिस वक्त मणिपुर जल रहा था, उस वक्त पीएम मोदी ने 7 देशों की यात्रा की। उन्होंने कहा कि देश में एक राज्य में यह सब हो रहा था और पीएम विदेश यात्रा पर थे।

01:57 PM (IST) Aug 08

TMC के सौगत राय ने की मणिपुर पर चर्चा

बीजेपी नेता निशिकांत दुबे के भाषण के बाद टीआर बालू ने भाषण दिया और अब तृणमूल कांग्रेस के नेता सौगत रॉय मणिपुर पर बयान दे रहे हैं। सौगत राय ने कहा कि मणिपुर की हिंसा पर पीएम ने 80 दिनों के बाद मुंह खोला। वह भी तब जब वीडियो वायरल हुआ।

01:29 PM (IST) Aug 08

यह अविश्वास प्रस्ताव गरीब के खिलाफ है

निशिकांत दूबे ने कहा कि यह अविश्वास प्रस्ताव गरीब के खिलाफ है। निशिकांत ने कहा कि जैसे द्रौपदी का चीरहरण हुआ और सभी दिग्गज मौन थे, वैसा ही चीरहरण यहां पीएम मोदी का होगा लेकिन जैसे दुर्योधन नहीं बचा, पूरी कौरव सेना नहीं बची, वैसे ही आप लोग भी नहीं बचेंगे।

01:26 PM (IST) Aug 08

कांग्रेस ने सबको जलील किया, फिर साथ क्यों- निशिकांत

बीजेपी सांसद निशिकांत ने कहा कि कांग्रेस ने जिन पार्टियों को रोज-रोज जलील किया, वह सभी पार्टियां आज क्यों साथ हैं। क्योंकि पीएम मोदी विकास कर रहे हैं। पीएम मोदी गरीब के बेटे हैं, गरीबी देखी है, इसलिए गरीबों के लिए काम कर रहे हैं। यही विपक्ष की हड़बड़ाहट का कारण है। पीएम मोदी जब परिवारवाद की बात करते हैं तो इन्हें लगता है कि परिवार की बात कर रहे हैं। ये इन्हें समझना होगा।

01:18 PM (IST) Aug 08

बेटे को सेट करना है, दामाद को भेंट करना है- निशिकांत

निशिकांत दुबे ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी की सोनिया जी का बहुत सम्मान करता हूं। लेकिन यह अविश्वास प्रस्ताव इसलिए लाया गया क्योंकि सोनिया जी के सामने दो काम है। पहला यह कि बेटे को सेट करना है और दामाद जी को भेंट करना है। निशिकांत की इस टिप्पणी पर सोनियां गांधी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं।

01:12 PM (IST) Aug 08

निशिकांत ने विपक्षी गठबंधन पर साधा निशाना

भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियों की कांग्रेस से पुरानी अदावत को सामने रखा। राजीव गांधी की हत्या से लेकर टीएमसी के सिंगुर मामला, शारदा केस तक कांग्रेस पर हमला किया। निशिकांत ने कहा कि चारा घोटाले के आरोपी लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस के बीच क्या संबंध रहे हैं और आज क्या हैं। सांसद ने कहा कि सपा का भी यही हाल है यानि आपस में लड़ते रहेंगे और नाम रखेंगे इंडिया।

01:04 PM (IST) Aug 08

मणिपुर के बयान पर निशिकांत का जवाब

भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने मणिपुर को लेकर कई बड़ी बातें कहीं। उन्होंने पूर्व की कांग्रेस सरकारों पर अफीम की खेती को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। निशिकांत दूबे ने कहा कि राहुल गांधी को लेकर इतनी चर्चा हो रही है लेकिन वे गए कहां हैं।

01:01 PM (IST) Aug 08

निशिकांत दूबे ने शुरू किया भाषण

अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे ने पहले वक्ता के तौर पर अपना बयान शुरू हो गया। निशिकांत ने कहा कि हमें लगा था कि राहुल गांधी बोलेंगे लेकिन लग रहा है कि वे तैयारी करके आएंगे।

12:54 PM (IST) Aug 08

लोकसभा में फिर से हंगामा जारी

लोकसभा में फिर से हंगामा शुरू हो गया है। लोकसभा अध्यक्ष लगातार सांसदों को चुप कराने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन यह हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है।

12:25 PM (IST) Aug 08

ड्रग्स कार्टेल पर गोगोई ने घेरा

गौरव गोगोई ने मणिपुर में ड्रग्स को लेकर बड़ी बात कही और आरोप लगाया कि सीएम के दफ्तर से ड्रग माफिया को बचाने के लिए फोन आते हैं। आप अफीम की खेती की बात करतें तो वहां यह सब कौन करा रहा है। गोगोई ने कई रिकॉर्ड्स भी पढ़कर बताए हैं।

12:23 PM (IST) Aug 08

गौरव गोगोई ने पूछे तीन सवाल

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद मणिपुर की हिंसा पर चर्चा की जा रही है। इस दौरान गौरव गोगोई ने मणिपुर हिंसा को लेकर वाजपेयी के राजधर्म की बाद कही। गोगोई ने कहा कि वीडियो वायरल नहीं होता तो पीएम का बयान तक नहीं आता।

12:16 PM (IST) Aug 08

राज्यसभा में बहर जारी

राज्यसभा में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कई बातें कहीं और जिस तरह से उन्होंने चेयर को निशाने पर लेने की कोशिश की, इससे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ काफी नाराज दिखे। इस वक्त मंत्री पीयूष गोयल जवाब दे रहे हैं।

11:36 AM (IST) Aug 08

लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने फिर से भारी हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है।

11:33 AM (IST) Aug 08

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन राज्यसभा से निलंबित

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को राज्यसभा से निलंबित कर दिया है। इस वजह से राज्यसभा में काफी हंगामा हुआ।

11:03 AM (IST) Aug 08

गृहमंत्री अमित शाह पर आप का निशाना

आम आदमी पार्टी ने कहा कि बीजेपी नेता और गृहमंत्री अमित शाह राघव चड्ढा की संसद सदस्या छीन लेना चाहते हैं। वे बहुत खतरनाक लोग है और कुछ भी कर सकते हैं। पार्टी ने कहा कि राघव चड्ढा की सदस्यता पर आंच आई तो वे निर्वाचित होकर वापस आएंगे और हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

10:40 AM (IST) Aug 08

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की हो रही बैठक

केंद्र के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की बैठक शुरू हो चुकी है। इस मीटिंग में सदन के भीतर की रणनीति पर चर्चा की जानी है।

10:37 AM (IST) Aug 08

राहुल गांधी करेंगे अविश्वास प्रस्ताव पर बहस की शुरूआत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष की तरफ से बहस की शुरूआत करेंगे। वहीं बीजेपी की ओर से निशिकांत दूबे इसकी शुरूआत करेंगे।

10:36 AM (IST) Aug 08

क्या बोले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पॉलिटिकल दलों के नेताओं को झूठ बोलने की आदत है। वे यह भूल गए हैं कि संसद के अंदर यह सब नहीं चलता। संसद नियमों के आधार पर चलती है।

10:34 AM (IST) Aug 08

कांग्रेस ने किया बीजेडी, वाईएसआरसीपी पर हमला

कांग्रेस के नेता मणिकम टैगोर ने बीजू जनता दल और वाईएसआरसीपी पर हमला करते हुए कहा कि दोनों पार्टियों ने अपना असली रंग दिखा दिया है। आने वाले समय में आंध्र प्रदेश और ओडिशा में इन दलों को जनता का सामना करना पड़ेगा।

10:30 AM (IST) Aug 08

अधीर रंजन चौधरी ने कहा- भाजपा का अहंकार टूट जाएगा

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि संसद के अंदर बातचीत संख्या पर नहीं बल्कि मुद्दों पर होती है। संसद इसी तरह से चलती है। जब नेहरू पीएम थे तो संसद में अटल बिहारी वाजपेयी के पास कितनी संख्या थी। संख्या का यह अहंकार आज या कल टूट ही जाएगा।

10:28 AM (IST) Aug 08

राज्यसभा में 6 विधेयक सूचीबद्ध

राज्यसभा में 8 अगस्त को 6 विधेयक चर्चा और पास कराने के लिए सूचीबद्ध किए गए हैं। इसमें मेडिकल को लेकर आने वाला बिल काफी महत्वपूर्ण है।

10:26 AM (IST) Aug 08

बीजेपी संसदीय दल की हुई बैठक

संसद के लोकसभा में होने वाले अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बीजेपी के संसदीय दल की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता पीएम मोदी ने की। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, मनसुख मंडाविया सहित कई नेता शामिल रहे।

10:19 AM (IST) Aug 08

राहुल गांधी की वापसी हुई, अविश्वास प्रस्ताव को करेंगे लीड

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल हो गई है और वे केंद्र के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव की अगुवाई करेंगे। कांग्रेस पार्टी को बहस के लिए 1 घंटे 15 मिनट का समय दिया गया है।

 

10:17 AM (IST) Aug 08

राज्यसभा पहुंचे पीएम मोदी

संसद में 8 अगस्त 2023 से अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा पहुंच चुके हैं। इससे पहले पीएम मोदी की अध्यक्षता में बीजेपी सांसदों की बैठक हुई, जिसमें प्रस्ताव पर बहस को लेकर चर्चा की गई।