
नेशनल न्यूज। कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या मामले में अब तक साथी चिकित्सकों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। इस बीच हैदराबाद के गांधी हास्पिटल में भी जूनियर लेडी डॉक्टर के साथ हाथापाई की घटना हो गई। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान कथित मरीज ने ही महिला डॉक्टर के साथ मारपीट और अभद्रता की। इस दौरान आसपास मौजूद साथी स्वास्थ्य कर्मियों ने बीच बचाव करना चाहा लेकिन वह नहीं माना। अस्पताल के स्टाप ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। आरोपी मरीज को हिरासत में ले लिया गया है।घटना अस्पताल के कैजुअल्टी वार्ड में हुई है।
डॉक्टर का एप्रन पकड़कर खींचा
हैदराबाद के गांधी अस्पताल में भर्ती मुशीराबाद के रहने वाले मरीज ने उनके पास से गुजर रही महिला डॉक्टर का पहले एप्रन पकड़ लिया और फिर उस पर हमला कर दिया। इस दौरान शोर मच गया और अस्पताल के अन्य स्टाफ कर्मी भी आ गए और मरीज से डॉक्टर को छुड़ाया। हमलावर मरीज डॉक्टर को छोड़ नहीं रहा था जिस पर स्टाफ ने भी उसे दो चार थप्पड़ लगाए। घटना की जानकारी अस्पताल के अधीक्षक को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी को दौरे पड़ते हैं।
पढ़ें कोलकाता केस: इंतजार करती रह गई ममता बनर्जी, डॉक्टर्स ने क्यों नहीं मानी बात ?
सीसीटीवी में कैप्चर हुई घटना
डॉक्टर के साथ बदसलूकी की घटना वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई इसमें दिख रहा है कि कैसे आरोपी मरीज महिला डॉक्टर के पास आते ही उसका एप्रेन पकड़ लेता है और फिर गर्दन दबाने की कोशिश करता है। इस दौरान अन्य तीमारदार और स्टाफ उसे किसी तरह अलग करते हैं। इसके बाद कुछ सीनियर डॉक्टर भी आ जाते हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.