फैमिली ड्रामा: सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए संजय राउत, उन गरीबों की मांओं का क्या, जिन्हें ठगा गया?

पात्रा चॉल भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरेस्ट संजय राउत का मां को गले लगाता वीडियो निशाने पर आ गया है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे फैमिली ड्रामा बताते हुए कहा कि उन मांओं का क्या, जिनके बेटों को ठगा गया।

Amitabh Budholiya | Published : Aug 1, 2022 6:01 AM IST / Updated: Aug 01 2022, 11:33 AM IST

मुंबई. पात्रा चॉल भूमि घोटाले (Patra chawl land scam) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तार किए गए शिवसेना के धुरंधर लीडर संजय राउत का यह वीडियो ट्रोल हो रहा है। रविवार रात 12 बजे उन्हें अरेस्ट किया गया था। गिरफ्तारी के बाद जब उन्हें ED अपने साथ ले जाने लगी, तो वे अपनी मां से लिपटकर भावुक हो गए। हालांकि इसे सोशल मीडिया यूजर्स ने फैमिली ड्रामा बताते हुए उन्हें खूब कोसा।

पढ़िए सोशल मीडिया पर आए कुछ कमेंट्स
स्टोरी टेलर वरदराज आद्या
ने (@varadadya) लिखा-अवेयर प्लीज यह 672 परिवारों की दुर्दशा को उजागर करती हैं, जो 14 साल से पीड़ित हैं, क्योंकि राउत और उनके सहयोगियों ने घरों का रीकंस्ट्रक्शन नहीं किया था। उन्होंने इससे FSI का पैसा कमाया।

नेशनलिस्ट आशुतोष देवधारी (@ashutoshdeodhar)  ने लिखा-यही है क्या पात्रा चाल करप्शन। संजय राउत को उस मामले में गिरफ्तार किया गया है, जहां 677 परिवार अपने घर खो चुके हैं और ठगे गए हैं। लेकिन आप 677 परिवारों की प्रतिक्रियाओं के बजाय पारिवारिक ड्रामा दिखाना पसंद कर रहे हैं। जिनके परिवारों के 160 लोग अब नहीं रहे। संजय राउत ने इस भ्रष्टाचार के पैसे का इस्तेमाल दादर में घर खरीदने के लिए किया, जिसने 677 परिवारों को बेघर कर दिया। लोगों ने अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए अपना सोना तक बेच दिया।

Jiten Gajaria नामक यूजर(@jitengajaria) ने लिखा-सुनिए यह मराठी महिला क्या कहती है कि राउत ने उन्हें कैसे धोखा दिया। उन्हें 14 साल बाद भी घर नहीं मिला है और यहां तक कि किराए का भुगतान भी नहीं किया गया है। उसे अपना सोना बेचना पड़ा। शिवसेना ने उन्हें बेघर और दरिद्र बना दिया है। केवल एक बेशर्म व्यक्ति ही ठाकरे और राउत सेना का समर्थन कर सकता है।

एक यूजर CA एसएस बालकृष्णन(@SSBalaK1) ने लिखा-फैमिली ड्रामा! क्या मां नहीं जानती है कि उसके बेटे ने मुंबई के गोरेगांव वेस्ट में सिद्धार्थ नगर के नाम से मशहूर पात्रा चॉल के 672 निवासियों को कैसे ठगा है? अधिकांश निवासी महाराष्ट्रियन और शिवसैनिक हैं। महाराष्ट्रियों को धोखा !! शर्मनाक!

संथीप नामक यूजर(@santheepnair) ने लिखा-देश के हजारों करोड़ गरीब लोगों को लूटने के बाद जेल जा रहा है। उन ग़रीबों की मांओं का क्या, जिनका पैसा पिछले 75 सालों में लूटा गया है? गरीब परेशान हैं, क्योंकि इसे हीरो बनाया जा रहा है।

ये है पात्रा चॉल घोटाला है 
पात्रा चॉल मुंबई के गोरेगांव में बनी है। यह महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवेलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) की जमीन है। इसमें 1034 करोड़ का घोटाला होने का आरोप है। जिस जमीन पर ये फ्लैट रिडेवलप होने थे, उसका एरिया 47 एकड़ था। गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन ने MHADA को धोखे में रख  बिना फ्लैट बनाए ही ये जमीन 9 बिल्डरों को बेच दी। इससे उसे 902 करोड़ रुपए मिले। बाद में गलत तरीके से कमाए इन पैसों का एक हिस्सा अपने करीबी सहयोगियों को ट्रांसफर कर दिया। 

यह भी पढ़ें
इस लेडी ने संजय राउत को रुला दिया, मां से लिपटकर हुए इमोशनल, 8 साल से कर रहे थे तंग, मां-बहन की गालियां तक दीं
करंट अपडेट पढ़ने यहां क्लिक करें

Read more Articles on
Share this article
click me!