
नेशनल डेस्क। अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण को सर्वसम्मति से जन सेना विधायक दल का नेता चुना गया है। ऐसे में वह अब आंध्र प्रदेश कैबिनेट में उप मुख्यमंत्री पद चाह रहे हैं। इस पद के साथ पवन अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करना चाह रहे हैं। इसके साथ ही वह जन सेना के लिए पांच कैबिनेट पदों की भी मांग करेंगे क्योंकि टीडीपी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
जनसेना तेनाली विधायक ने किया पवन कल्याण का नाम प्रस्तावित
जन सेना पार्टी के विधायकों ने मंगलवार को पार्टी प्रमुख पवन कल्याण को आंध्र प्रदेश विधानसभा में फ्लोर लीडर चुना है। चंद्रबाबू नायडू को सदन में अपना नेता चुनने के लिए एनडीए विधायकों की हुई बैठक से पहले ही यह निर्णय लिया गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक जन सेना तेनाली विधायक एन मनोहर ने विधानसभा में फ्लोर लीडर के रूप में पवन कल्याण का नाम प्रस्तावित किया था। इसका अन्य सदस्यों ने समर्थन किया।
पढ़ें किसानों को रिझाने 18 जून को वाराणसी आ रहे मोदी, तीसरी बार पीएम बनने के बाद पहला दौरा
पवन कल्याण को मिली भारी मतों से जीत
पवन कल्याण को विधानसभा चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल हुई है। पवन कल्याण ने अपनी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की प्रतिद्वंद्वी वंगा गीता को 70,000 से अधिक वोटों के अंतर से मात देकर पिथापुरम सीट पर कब्जा जमाया है। कुल 175 सीटों में से जन सेने के पास 21 विधायक हैं। एनडीए ने आंध्र प्रदेश में 164 सीटों में के साथ बहुमत हासिल किया है। इनमें टीडीपी को 135 सीटें, जनसेना को 21 और बीजेपी को 8 सीटें हासिल हुई हैं।
आंध्र प्रदेश में विधानसभा सत्र के लिए 17 जून को विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसके अगले दिन स्पीकर का चुनाव होगा।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.