
मुंबई. फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ एक्ट्रेस पायल घोष ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि अनुराग के खिलाफ कार्रवाई करें नहीं तो अनुराग उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। निर्माता पर पायल के आरोपों को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी अपने संज्ञान में लिया है।
बहुचर्चित फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। शनिवार को एक्ट्रेस पायल घोष ने उनपर साल 2015 में यौन शोषण किए जाने के मामले में आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्विटर पर टैग करते हुए उनसे मदद मांगी है और कहा है कि जल्द अनुराग कश्यप के खिलाफ कार्रवाई करें नहीं तो अनुराग उन्हें नुकसान पंहुचा सकते हैं। मेरी सुरक्षा खतरे में है।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान
पायल के ट्वीट के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले में संज्ञान लिया है। मामले में आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा है कि शनिवार रात को उन्हें पायल के एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी मिली थी कि अनुराग ने साल 2015 में उनका यौन शोषण किया था। इसपर हमने पायल से पूरी जानकारी मांगी है ताकि हम निर्माता के खिलाफ आगे उचित कार्रवाई कर सके।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.