डॉक्टर को 9 दिन में इस तरह मिला न्याय; जहां गैंगरेप के बाद जलाया गया था, वहां लोगों ने चढ़ाए फूल

Published : Dec 06, 2019, 12:20 PM IST
डॉक्टर को 9 दिन में इस तरह मिला न्याय; जहां गैंगरेप के बाद जलाया गया था, वहां लोगों ने चढ़ाए फूल

सार

हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी करने वाले चारों आरोपी के एनकाउंटर की खबर सुनकर हर तरफ तेलंगाना पुलिस की तारीफ हो रही है। पुलिस के मुताबिक,  यह एनकाउंटर उस वक्त हुआ जब शुक्रवार सुबह पुलिस आरोपियों को घटना वाली जगह ले गई थी। 

हैदराबाद.  हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी करने वाले चारों आरोपी शुक्रवार तड़के पुलिस एनकाउंटर में मारे गए। यह एनकाउंटर उस वक्त हुआ जब शुक्रवार सुबह पुलिस आरोपियों को घटना वाली जगह ले गई थी। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान चारों आरोपियों ने भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चारों आरोपी मारे गए।

देशभर में जहां इस एनकाउंटर का जश्न मना रहा है, वहीं कुछ लोगों ने इस पर सवाल भी उठाए हैं। हैदराबाद में जिस जगह पर आरोपियों ने 27 नवंबर को गैंगरेप के बाद महिला डॉक्टर ने जलाया था, उसी जगह आज लोगों ने फूल चढ़ाकर महिला डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी। 

इस तरह मिला दिशा को न्याय

- 27 नवंबर को दिशा (महिला डॉक्टर का बदला हुआ नाम) के साथ चार लोगों ने गैंगरेप के बाद हत्या की।
 - 28 नवंबर को महिला डॉक्टर का जला हुआ शव मिला।
- 29 नवंबर तक सभी चारों आरोपी गिरफ्तार।
- 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए।
- 1 दिसंबर को फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला पहुंचा।
- 2 दिसंबर को संसद में मुद्दा उठा। सभी दलों ने एक सुर में आरोपियों को कड़ी सजा देने की बात कही।
- देश भर में विरोध प्रदर्शन हुए।
- 06 दिसंबर को आरोपियों ने घटना वाली जगह से भागने की कोशिश की।
- 06 दिसंबर को चारों आरोपी एनकाउंटर में मारे गए।

क्या है मामला?
हैदराबाद में 28 नवंबर को एक निर्माणाधीन पुल के नीचे वेटनरी डॉक्टर का जला हुआ शव मिला था। महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप भी हुआ था। महिला के साथ ये घटना उस वक्त घटी थी, जब वह 27 नवंबर को हैदराबाद के गच्चीबाउली से अपने घर लौट रही थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनके नाम मोहम्मद आरिफ (26), नवीन (20), चिंताकुंता केशावुलु (20) और शिवा (20) थे। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

इंडियन नेवी का मेगा शो: 72 देशों और 60+ वॉरशिप्स संग IFR 2026, क्या भारत संभालेगा समुद्री नेतृत्व?
असम में इतिहास रचा गया: नेशनल हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, जानिए क्या है ELF और इसके लाभ?