पिस्तौल लेकर जा रहा था शख्स, जामिया मिलिया इस्लामिया मेट्रो स्टेशन पर हुआ अरेस्ट

Published : Jan 06, 2020, 03:49 PM IST
पिस्तौल लेकर जा रहा था शख्स, जामिया मिलिया इस्लामिया मेट्रो स्टेशन पर हुआ अरेस्ट

सार

पुलिस ने बताया कि सीआईएसएफ के कर्मियों को जामिया मिल्लिया इस्लामिया मेट्रो स्टेशन पर तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक पिस्तौल और पांच गोलियां मिलीं।

नई दिल्ली: केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मियों ने कथित रूप से एक पिस्तौल और पांच गोलियां लेकर जा रहे 34 वर्षीय एक व्यक्ति को जामिया मिल्लिया इस्लामिया मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जाकिर नगर निवासी अमीर हमजा खान के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का रहने वाला है।

तलाशी के दौरान मिली पिस्तौल-

पुलिस ने बताया कि सीआईएसएफ के कर्मियों को जामिया मिल्लिया इस्लामिया मेट्रो स्टेशन पर तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक पिस्तौल और पांच गोलियां मिलीं। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में ओखला विहार थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हथियार कानून के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM Modi Viral Video: 15 अगस्त की सुबह पीएम मोदी के पास पहुंच गए खास ‘दोस्त’, वीडियो में दिखा दिल छू लेने वाला पल
जश्न का ज़हर! महाराष्ट्र में बर्थडे केक खाते ही 11 लोग बीमार, आखिर केक में ऐसा क्या निकला?