प्रज्ञा सिंह ठाकुर को लिफाफा भेजने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

Published : Jan 18, 2020, 03:50 PM IST
प्रज्ञा सिंह ठाकुर को लिफाफा भेजने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

सार

भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को संदिग्ध लिफाफा भेजने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी एक डॉक्टर है, जिसे महाराष्ट्र के नांदेड़ से गिरफ्तार किया गया। प्रज्ञा ठाकुर ने सोमवार को शिकायत दर्ज कराई थी। 

भोपाल, मध्य प्रदेश. भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को संदिग्ध लिफाफा भेजने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी एक डॉक्टर है, जिसे महाराष्ट्र के नांदेड़ से गिरफ्तार किया गया। प्रज्ञा ठाकुर ने सोमवार को शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें किसी ने लिफाफे में जहरीला रसायनिक पदार्थ भेजा है। पुलिस ने प्रज्ञा ठाकुर के घर से ऐसे तीन लिफाफे बरामद किए।

खान चलाते हैं क्लीनिक
जांच के दौरान मध्यप्रदेश एटीएस ने यह पाया कि नांदेड जिले के धानेगांव इलाके के डॉक्टर सैयद अब्दुल रहमान खान  ने यह संदिग्ध लिफाफे ठाकुर को भेजे हैं। खान इलाके में अपना क्लीनिक चलाते हैं।

तीन महीने से पुलिस के रडार पर था
एटीएस ने बताया कि आरोपी तीन महीने से पुलिस के रडार पर था। उसने पहले भी कुछ अधिकारियों को पत्र लिखा है। 

मोबाइल लोकेशन के जरिए पहुंची पुलिस
पुलिस के मुताबिक आरोपी के मोबाइल लोकेशन के जरिए पकड़ा गया। वह औरंगाबाद, नागपुर और दूसरी जगहों पर जाकर पत्र पोस्ट करता था।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Watch Video: हैरान करने वाला जुगाड़! फ्यूल की कमी में आदमी ने कार पर कूदकर भरा 8 लीटर एक्स्ट्रा डीजल
केरल विधानसभा चुनाव 2026 की 10 सबसे हॉट सीट, जहां कुछ भी हो सकता है...