हल्दिया के पेट्रोकेमिकल्स की इकाई में आग, 15 लोगों की जान पर बनी

Published : Sep 20, 2019, 03:00 PM IST
हल्दिया के पेट्रोकेमिकल्स की इकाई में आग, 15 लोगों की जान पर बनी

सार

अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि अभी भी श्रमिक इकाई में फंसे हैं या नहीं।

हल्दिया (West Bengal). हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड की नाफ्था क्रेकर इकाई में शुक्रवार को भीषण आग लग गई, जिससे 15 लोग झुलस गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पूर्बा मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक वी सोलोमन नेसाकुमार ने बताया कि आग पूर्वाहन 11 बजकर 15 मिनट पर लगी और अभी इस पर काबू नहीं पाया गया है। झुलसे हुए लोगों को निकटतम अस्पताल में ले जाया गया है।  झुलसे लोगों में से तीन की हालत ‘बेहद गंभीर’ है, जबकि अन्य ‘‘मामूली रूप से झुलसे’ हैं। पीड़ितों को इलाज के लिए कोलकाता भेजा जा रहा है।

और लोगों के फंसे रहने की आशंका  

पुलिस अधीक्षक के अनुसार अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि अभी भी श्रमिक इकाई में फंसे हैं या नहीं।   

 

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Modi Govt Block 5 OTT Platform: अब इन 5 OTT प्लेटफार्म पर नहीं देख पायेंगे अश्लील कंटेंट, सरकार ने किया बैन
अब बदलेगा भारत के इस राज्य का नाम, जानिए परिवर्तन की पूरी कहानी और केंद्र सरकार की मंजूरी